जयपुर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, हर जिले में आंधी-बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: 29 मार्च को पूरे राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेशभर में तेज आंधी, मेघगर्जन और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

2 min read
Mar 26, 2026
छत्तीसगढ़ के बारिश और आंधी से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिली राहत, IMD ने किया अलर्ट जारी...(photo-patrika)

जयपुर। राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव सामने आ रहा है। 29 मार्च को पूरे राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में तेज आंधी, करीब 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं, मेघगर्जन और बारिश हो सकती है। यह सिस्टम पूरे राज्य को एक साथ प्रभावित करेगा, जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rain Alert: 4 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान के लिए IMD का ट्रिपल अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी-बारिश की चेतावनी

झोंकेदार तेज हवा का येलो अलर्ट

विभाग ने 29 मार्च को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतागपढ़, राजसमंद, सलूबंर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन यह बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। 27 मार्च से इसका असर पूर्वी राजस्थान में ज्यादा दिखेगा। जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, वहीं बीकानेर संभाग में भी छिटपुट वर्षा हो सकती है।

28 मार्च को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो जाएगा। जयपुर और अजमेर संभाग में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं, जबकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मेघगर्जन के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 मार्च सबसे ज्यादा संवेदनशील दिन रहेगा। इस दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

गर्मी से मिलेगी राहत

30 मार्च को भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं होगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं खतरा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

LPG Shortage: नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! सरकार के एक आदेश ने बढ़ाई चिंता, इन लोगों को लेना होगा ऐसा नया कनेक्शन
Also Read
View All