जयपुर

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, 18 जिलों में झमाझम बारिश का डबल अलर्ट, See Video

Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 18 जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट व येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज गुरुवार से मानसून के फिर एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 18 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आज करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर जिले व आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं एक-दो दौर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-50 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावना है। इन चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों में 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार जयपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, सीकरी जिले व आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

आज से मानसून होगा सक्रिय

मौसम केन्द्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम और पूर्वी हवाओं के एक्टिव होने से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मानसून टर्फ नॉर्थ से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति पर आ सकती है।

जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी

इधर, प्रदेश में बुधवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है। सुबह से आज आसमान पर बादल छाए हैं। बारिश की संभावना प्रबल ​है। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर का आज अधिकतम तापमान
31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Updated on:
14 Aug 2025 10:04 am
Published on:
14 Aug 2025 07:32 am
Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर