जयपुर

Rajasthan Weather: मरूधरा में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का डेरा, 4 जिलों में मावठ… ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में विक्षोभ सक्रिय होते ही मौसम ने पलटा खाया और पश्चिम के कुछ जिलों में मावठ का दौर शुरू हो गया। मौसम केंद्र ने दो दिन प्रदेश में मावठ और मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि का जारी किया अलर्ट
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2024, 10:46 AM IST
IMD has issued rain forecast for today and tomorrow
आईएमडी ने आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है

जयपुर। प्रदेश में बीती रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ते ही बादलों ने डेरा डाल दिया है। श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में कई इलाकों में देर रात मावठ हुई वहीं हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में सुबह हल्की बौछारें गिरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने दो दिन कई जिलों में बादल छाने और मावठ होने का अलर्ट जारी किया है।

बादल छाए, रात में उछला पारा
बीती रात बादलों की आवाजाही बढ़ने से रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक हुई लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हुई। शेखावाटी अंचल में बीते सप्ताह तक पारा औसत से कम रहा लेकिन बीती रात से फिर से पारे में बढ़ोतरी होने से सर्दी से आंशिक राहत मिली। सीकर के फतेहपुर में बीती रात तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में अगले 48 घंटे में बारिश होने व मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में देर रात हल्की बारिश हुई वहीं हनुमानगढ़ के टिब्बी,जाखड़ांवाली क्षेत्र में सुबह तेज बौछारें गिरने से मौसम का मिजाज सर्द रहा।

रात में पारा 10 डिग्री से अधिक दर्ज
प्रदेश में बीती रात अधिकांश जिलों में पारा 10 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। बादलों की रही आवाजाही से पारे में बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। जयपुर में सुबह बादल छाए और सूर्यदेव भी सुबह कुछ समय तक खामोश रहे वहीं धूप खिलने पर लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली।

कहां कितना रात का तापमान
बीती रात अलवर 7.4, करौली 9.7, जैसलमेर 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अजमेर 13.3, भीलवाड़ा 13, जयपुर 13, पिलानी 12.2, सीकर 13.5, कोटा 13.2, चित्तौड़गढ़ 10.2, डबोक 13, धौलपुर 10.4, अंता बारां 13.6, डूंगरपुर 15.4, सिरोही 10.8, माउंटआबू 9.8, बाड़मेर 13, जोधपुर शहर 14.2, फलोदी 12.8, बीकानेर 14, चूरू 12.6, श्रीगंगानगर 12.2, संगरिया 11.2 और जालोर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मरूधरा में

Updated on:
23 Dec 2024, 10:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?