जयपुर

weather warning: राजस्थान में दो दिन और बढ़ेगी गर्मी, फिर 26, 27 व 28 अप्रेल को धूलभरी आंधी व बारिश

Heatwave alert Rajasthan: विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इस दौरान पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

2 min read
Apr 23, 2026
Feature image

Heatwave alert Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। खासकर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। आने वाले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

25 अप्रैल से होगा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हालांकि, इस तपिश के बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इस दौरान पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह बदलाव अस्थायी राहत , लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी राहत जरूर देगा, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाएं।

प्रदेश में एक ओर जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं आगामी दिनों में आंधी और हल्की बारिश से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Updated on:
23 Apr 2026 02:52 pm
Published on:
23 Apr 2026 02:50 pm