जयपुर

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बदला मौसम, रात में ठंड का अहसास…दिन में सुहावनी धूप

Rajasthan weather update : प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ रही है। रात में जहां ठंडी हवा चुभ रही है वहीं दिन में धूप में राहत भी मिल रही है। प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क होने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
less than 1 minute read
• •
Dec 16, 2023
weather.jpg
Rajasthan Weather : पारे का मिजाज गर्म.. सर्दी से आंशिक राहत

Rajasthan weather update : प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ रही है। रात में जहां ठंडी हवा चुभ रही है वहीं दिन में धूप में राहत भी मिल रही है। प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क होने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 23 और 24 दिसंबर के दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।

इधर, प्रदेश में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गलन
जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे सर्दी बढ़ने का अहसास होने लगा है। कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। प्रदेश में दोपहर को धूप राहत दे रही है। लेकिन रात तक सर्दी हावी हो जाती है। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले दिनों में गलन और बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पहाड़ी क्षेत्रों में जमी ओस की बूंदें
पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदें जम रही हैं। वहीं खुले में पड़े वाहनों, पेड़-पौधों की पत्तियों आदि पर ओस की बूंदें सुबह के समय नजर आती हैं। खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छा रहा है, जिससे सुबह के समय वाहन चलाने में चालकों को दिक्कत हो रही है।

कहां कितना तापमान
भीलवाड़ा : 8.4
वनस्थली : 9.2
अलवर : 7.2
पिलानी : 7
सीकर : 7
डबोक : 9.4
जैसलमेर : 9.3
चूरू : 7.4
श्रीगंगानगर : 7.9
धौलपुर : 9.8
अंता-बारां : 7.6
संगरिया : 6.5
जालोर : 7.9
सिरोही : 8.1
फतेहपुर : 4.7
करौली : 7.6

Published on:
16 Dec 2023 08:44 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : गहलोत-पायलट के एक ही दिन में 3 वीडियो वायरल, जानिए सोशल मीडिया पर दिखी ‘बॉन्डिंग’ की क्यों हो रही चर्चा?

Ashok Gehlot : ‘चीन, रूस और उत्तर कोरिया की तरह भारत में भी…’, राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा

रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’