
Rajasthan Weather Update: प्रदेश के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पाली में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार व शनिवार को राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रह सकती है। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है। वैसे प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। अभी दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा, लेकिन 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसम्बर को हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में जमी ओस की बूंदें
प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदें जम रही हैं। वहीं खुले में पड़े वाहनों, पेड़-पौधों की पत्तियों आदि पर ओस की बूंदें सुबह के समय नजर आती है। खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छा रहा है, जिससे सुबह के समय वाहन चलाने में चालकों को दिक्कत हो रही है। 15 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा।
यह रहा रात का पारा डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 0
भीलवाड़ा : 8.4
अलवर : 8.5
पिलानी : 8.5
सीकर : 6.2
डबोक : 8.9
जैसलमेर : 9.6
चूरू : 8.6
गंगानगर : 9.1
अंता बारांं : 8.7
संगरिया : 7.2
जालोर : 8.3
सिरोही : 9.9
फतेहपुर : 5.5
करौली : 8.8
Updated on:
15 Dec 2023 09:12 am
Published on:
15 Dec 2023 09:12 am
