7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में खाकी का खौफ: एक ही दिन में 17 हजार से ज्यादा ठिकानों पर रेड, 7 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक दिन का विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। 2,961 टीमों ने 17,049 ठिकानों पर दबिश देकर 7,744 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जयपुर समेत सभी जिलों में व्यापक कार्रवाई की गई।
3 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 07, 2026

rajasthan police raid

राजस्थान पुलिस की रेड में जब्त बाइक व अन्य सामान (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Police Raid: जयपुर: महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने समाजकंटकों की धरपकड़ के लिए एक विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस राज्यव्यापी महाअभियान के तहत राजस्थान पुलिस के 12,151 जांबाज अधिकारियों और जवानों की कुल 2,961 विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस की इन टीमों ने एक ही दिन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17,049 चिह्नित संदिग्ध ठिकानों पर अचानक ताबड़तोड़ दबिश देकर कुल 7,744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

गंभीर धाराओं में वांछित, हार्डकोर अपराधियों और इनामी बदमाशों पर कड़ा शिकंजा

इस प्रदेशव्यापी स्ट्राइक के दौरान पुलिस ने संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, जघन्य अपराधों और आदतन अपराधियों को निशाना बनाया। अभियान के समग्र आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कार्रवाई करते हुए निम्नानुसार गिरफ्तारियां की हैं।

इनामी एवं हार्डकोर अपराधी: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 55 इनामी अपराधियों तथा 354 हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों व मादक पदार्थ तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा।

जघन्य एवं आर्म्स/एनडीपीएस अपराध: हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 95 अपराधियों को दबोचा गया। इसके अतिरिक्त आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों में 141 तथा आबकारी अधिनियम के तहत 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वारंटी व सक्रिय अपराधी: कोर्ट से भगोड़े व स्थायी वारंटी/उद्घोषित अपराधी/335 बीएनएसएस के तहत 922 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही फायरिंग और फायर आर्म्स प्रकरणों में चालान किए गए 164 सक्रिय अपराधियों को भी पकड़ा गया।

अन्य निरोधात्मक व सामान्य कार्रवाई: अभियान के दौरान 787 कुल नए प्रकरण दर्ज किए गए, सामान्य मुकदमों में 677 वांछितों को पकड़ा गया, 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में 3,283 व्यक्तियों तथा अन्य मामलों में 1,756 व्यक्तियों सहित कुल 7,744 समग्र गिरफ्तारियां की गईं।

राजधानी जयपुर एवं प्रदेश के प्रमुख जिलों में कार्रवाई

एरिया डोमिनेशन अभियान की जिलेवार रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सभी जिलों, महानगरीय क्षेत्रों और संभागीय मुख्यालयों पर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलताएं दर्ज की हैं।

टोंक, भीलवाड़ा व अजमेर: टोंक जिले में 97 टीमों ने 363 स्थानों पर दबिश देकर सर्वाधिक 407 अपराधियों को गिरफ्तार किया। भीलवाड़ा में 133 टीमों ने 305 ठिकानों पर दबिश देकर 330 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं अजमेर में 122 टीमों ने 598 ठिकानों पर दबिश देकर 280 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व झालावाड़: उदयपुर जिले में 115 टीमों द्वारा 932 ठिकानों पर दबिश देकर 354 गिरफ्तारियां की गईं। झालावाड़ में 194 गिरफ्तारियां हुईं, जिसमें सर्वाधिक 70 हार्डकोर/हिस्ट्रीशीटर दबोचे गए, जबकि चित्तौड़गढ़ में 89 टीमों द्वारा 165 आरोपियों को पकड़ा गया।

धौलपुर, बीकानेर व अन्य जिले: धौलपुर में 246, बीकानेर में 204, डीग में 291, हनुमानगढ़ में 241, चूरू में 233, पाली में 226 और अलवर में 207 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

राजधानी जयपुर (आयुक्तालय व ग्रामीण): राजधानी में जयपुर वेस्ट की 51 टीमों ने 332 ठिकानों पर दबिश देकर 27 हार्डकोर व 30 स्थायी वारंटियों सहित सर्वाधिक 215 अपराधियों को दबोचा। जयपुर नॉर्थ की 41 टीमों ने 196 ठिकानों पर कार्रवाई कर 178, जयपुर ईस्ट की 60 टीमों ने 354 स्थानों पर दबिश देकर 173 तथा जयपुर साउथ की 48 टीमों ने 299 ठिकानों पर दबिश देकर 142 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त जयपुर ग्रामीण की 61 टीमों ने 430 स्थानों पर कार्रवाई कर 101 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

जोधपुर संभागीय क्षेत्र व जीआरपी: जोधपुर ईस्ट की 48 टीमों ने 426 ठिकानों पर सघन चेकिंग कर 10 हार्डकोर व 58 स्थायी वारंटियों सहित 178 अपराधियों को दबोचा, जबकि जोधपुर वेस्ट में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने 216 ठिकानों पर दबिश देकर 11 इनामी बदमाशों व 23 स्थायी वारंटियों सहित 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, रेलवे सुरक्षा के तहत जीआरपी अजमेर द्वारा 18 तथा जीआरपी जोधपुर द्वारा 40 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनवरत जारी रहेगा अभियान

महानिदेशक पुलिस शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त माहौल कायम करने के उद्देश्य से यह विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया गया है। आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का संदेश देने के लिए इस प्रकार की बड़ी पुलिस दबिशें आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगी।