जयपुर

राजस्थान में यहां देर रात तक चला बारिश का दौर, मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर चेताया, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

राजस्थान में यहां देर रात तक चला बारिश का दौर, मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर चेताया, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल  

2 min read
Jun 25, 2018
Rain

जयपुर ।

प्रदेश में लगातार चल रहे गर्मी के भंयकर प्रकोप के बीच देर रात राजस्थान के कई जिलो में जोरदार बारिश हुई। जहां प्रदेश में लगभग 10 दिनों से लोगो को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा था। वहीं रविवार को बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। राजस्थान के ही कई जिलों जैसे सीकर, ब्यावर, जोधपुर,पाली और उदयपुर समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक मौसम ने पलटा खाया और बारिश होने लगी।

ये भी पढ़ें

प्रदेश में जल्द ही दस्तक देगा मानसून


सीकर में बदला मौसम हुई जोरदार बारिश

सीकर में रविवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात नौ बजे के करीब तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरो पर भी खुशी की लहर नजर आने लगी है। पिछले काफी दिनों से पड रही गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को कुछ देर की बरसात के बाद काफी राहत मिली है। देर रात भी सीकर में बरसात का दौर रूक रूक कर जारी रहा। बरसात से एक ओर गर्मी से राहत मिली वहीं बरसात का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर भी रोनक लोट आई। हालांकि बरसात होने से कई जगह शादी विवाहों में भी खलल भी पैदा हो गई।


ब्यावर में बारिश के साथ उठानी पड़ी मुश्किल

सीकर के साथ ब्यावर में भी मेघ बरसे और लंबे समय से गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत दिलाई । शहर में सुबह से छाए हुए बादल शाम को अचानक बरस पड़े। इससे सड़कें भीग गई और लोगोंं को बचाव के जतन भी करने पड़े। बरसात के बाद मौसम सहुावना हो गया और गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। जिले में देर शाम तक बादल छाए रहे और रिमझिम का दौर भी जारी रहा।

बरसात के कारण विद्युत निगम की बिजली सप्लाई लाइनों में कई जगह फाल्ट भी आ गया, इससे शहर में बिजली व्यवस्था करीबन 45 मिनट तक बंद रही। इसके अलावा कई क्षेत्रों में रोड लाईटें बंद होने से भी परेशानी उठानी पड़ी। बरसात होने के बाद मार्गों पर सीवरेज के लिए की गई खुदाई वाले स्थानों में पानी भर गया और कीचड़ फैलने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जोधपुर में बारिश से खुली प्रशासन की पोल

जोधपुर में दिनभर की तपिश ओर गर्मी के बाद रविवार को प्री मानसून की पहली बरसात हुई। शाम को हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। साथ ही प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल खुल गई। नाले जाम हो गए। पानी सड़कों पर बहा। कुछ जगह पेड़ गिर पड़े। जगह-जगह पानी भर गया। सड़कों पर तेज गति से पानी बहा। करीब 20 मिनट से तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से हो रही भयंकर गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुसार राजस्थान में आगे आने वाले दो तीन दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

भीषण गर्मी के चलते मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले एक दो दिन में बरस सकते हैं मेघ
Published on:
25 Jun 2018 12:43 am
Also Read
View All