21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में जल्द ही दस्तक देगा मानसून

प्रदेश में जल्द ही दस्तक देगा मानसून

2 min read
Google source verification
change-the-weather

जयपुर।

समय से पहले देश में दस्तक देने वाला मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ है। मौसम विभाग जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के राजस्थान में आने की संभावना जता रहा है। उमस और गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों को मानसून का इंतजार है। वहीं राजस्थान में कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहने और बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

भीलवाड़ा के बीगोद में बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया। आकोला गांवो में आज सुबह अचानक मौसम के मिजाज बदले और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं अरवड़ में भी मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं शाहपुरा व करेड़ा क्षेत्र में कई हिस्सों में बूंदा बांदी हुई। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। बारिश के साथ आई तेज हवा से कई जगहों पर टीनशेड व होर्डिंग उड़ गए

वहीं कोटा में शनिवार शाम को मौसम अचानक पलटा और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली जिससे कई पेड़ गिर गए। दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज धूल भरी आंधियां चलने लगी जिससे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानाक तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर चला। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं राजधानी जयपुर में आज मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। आज सुबह आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि समय से दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ है। शनिवार को यह महाराष्ट्र व गुजरात के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है।