जयपुर

Rajasthan Weather: फिर तपने लगा ‘राजस्थान’, मानसून की विदाई के बाद पारा 40 डिग्री के पार

Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Oct 02, 2024

राजस्थान में मानसून की विदाई (Rajasthan Monsoon) का अंतिम पड़ाव जारी है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव दिखने लगा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 2 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने का अनुमान है। हालांकि बुधवार को जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि राजस्थान में सर्वाधिक तापमान फलोदी में 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 5-6 अक्टूबर को बीकानेर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर, करौली, जालोर और अजमेर में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

Updated on:
02 Oct 2024 10:25 am
Published on:
02 Oct 2024 09:44 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर