जयपुर

Rajasthan: मौसम का 14–15 मार्च को यू-टर्न; आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

IMD Weather Warning: मरूधरा में इस बार मार्च के महीने में ही आसमान से आग बरसने लगी है। जयपुर समेत कई जिलों में मार्च में ही पारा अप्रेल माह के औसत तापमान को छूने लगा है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव चलने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 और 15 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होने की संभावना है।

2 min read
Mar 10, 2026
राजस्थान में 14–15 मार्च को बारिश का अलर्ट, पत्रिका फोटो

IMD Weather Warning: मरूधरा में इस बार मार्च के महीने में ही आसमान से आग बरसने लगी है। जयपुर समेत कई जिलों में मार्च में ही पारा अप्रेल माह के औसत तापमान को छूने लगा है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव चलने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकांश भागों में अभी अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री ऊपर है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 14 और 15 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम क्षेत्र के भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने और कुछ भागों में ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम में बड़े बदलाव से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने व गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

पीएम किसान योजना: राजस्थान के लाखों किसानों के लिए गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएंगे 22वीं किस्त के करोड़ों रुपए

जयपुर में 10 साल में 5 बार पारा 40 डिग्री पार

जयपुर में सामान्यता मार्च माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहता है लेकिन बीते 3 साल बाद फिर से पारे ने रफ्तार पकड़ ली है और अब तापमान 38 डिग्री तक दर्ज होने लगा है। बीते 10 वर्ष में जयपुर शहर का अधिकतम तापमान 5 बार 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज हो चुका है। लेकिन इस बार एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभों की कम आवाजाही ने मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का असर लोगों को महसूस होने लगा है।

जयपुर माह: मार्च वार्षिक चरम आंकड़े

वर्षअधिकतम तापमान (°C)तिथिन्यूनतम तापमान (°C)तिथिवर्षा (मिमी)तिथिकुल वर्षा (मिमी)
202538.226.03.202513.405.03.20250.0115.03.20250.01
202439.127.03.202410.204.03.20240.0202.03.20240.02
202334.914.03.202315.521.03.202311.718.03.202337.1
202240.331.03.202213.501.03.20220.610.03.20220.6
202140.229.03.202114.303.03.20215.924.03.20217.3
202034.625.03.202012.007.03.20206.827.03.202022.2
201940.129.03.201910.601.03.20190.302.03.20190.3
201839.431.03.201815.307.03.20180.00.0
201741.430.03.201710.612.03.20175.603.03.201714.3
201640.231.03.201615.016.03.20160.00.0
सर्वकालिक रिकॉर्ड42.827.03.18923.304.03.189835.815.03.2015

जयपुर में पारा 9 दिन में 6 डिग्री उछला

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में बीते एक मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं 9 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस को छू गया है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में मार्च माह का दिन का औसत तापमान 32 डिग्री और अप्रेल में 37.6 डिग्री सेल्सियस है। जबकि इस बार मार्च में ही अधिकतम तापमान अप्रेल के औसत तापमान से ज्यादा हो रहा है।

एंटी साइक्लोनिक सिस्टम से मौसम शुष्क

मौसम विज्ञानियों के अनुसार देश के मध्य और पश्चिमी भागों में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम ए​क्टिव है। वहीं इस वर्ष फरवरी माह में औसत से कम बारिश होने से भी मौसम में शुष्कता मार्च के महीने में ही महसूस हो रही है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी सतही गर्म हवाएं चलने से भी मरूधरा मार्च के महीने में ही तपने लगी है।

12 से गर्मी से राहत, 14-15 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं।

दक्षिण पश्चिमी इलाकों में हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10-11 मार्च को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा,बाड़मेर, जैसलमेर में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री दर्ज हो रहे हैं जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री अधिक हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में ‘भांग’ पर सियासी संग्राम: मंत्री दिलावर और जूली के बीच तीखी नोकझोंक

Also Read
View All

अगली खबर