
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने सुबह 5.59 बजे एक नया अपडेट जारी किया। जिसके तहत मौसम विभाग ने करौली तथा धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यमा बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर का मौसम आज शुक्रवार सुबह बेहद सुहावना था। ठंडी तेज हवाएं राहत पहुंचा रहीं थी।
1- संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के खंभे कच्चे घरों/दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को मामूली नुकसान होने की संभावना है।
2- दृश्यता में कमी होने की संभावना है।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
2- वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
जयपुर का मौसम आज शुक्रवार सुबह बेहद सुहावना था। ठंडी तेज हवाएं राहत पहुंचा रहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 7 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
जयपुर में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पूरे दिन मौसम साफ रहा और आसमान साफ रहने से धूप खिली रही। लेकिन सुबह से लेकर देर रात तक भारी उमस के कारण लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद अलवर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मानसून पूर्व की पहली बारिश से श्रीगंगानगर शहर तरबतर हो गया। शाम को एक घंटे से अधिक समय में 52 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा घड़साना में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से पहले तेज गति से आए अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को राजस्थान में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी, तूफान, भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका भी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में चूरू, जैसलमेर और श्रीगंगानगर के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा।