जयपुर

RBSE 10th Result 2026: 10वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी का जलवा, जानिए किस जिले ने किया टॉप, इन जिलों ने भी मचाया धमाल

RBSE Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों में इस बार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, कुल पास प्रतिशत 94.23 रहा। झुंझुनूं ने 97.77 प्रतिशत के साथ टॉप कर शेखावाटी क्षेत्र का दबदबा फिर साबित किया।

2 min read
Mar 24, 2026
एआई तस्वीर

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम इस बार शानदार और संतुलित प्रदर्शन के साथ सामने आया है। पूरे प्रदेश में 94.23 प्रतिशत कुल पास प्रतिशत दर्ज हुआ है, जिसमें झुंझुनूं जिले ने 97.77 प्रतिशत के साथ एक बार फिर बाजी मारते हुए टॉप स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Result: मजदूर की बेटी ने 10वीं में हासिल किए 97.83% अंक; जानिए सफलता की कहानी

शेखावाटी अंचल का दबदबा कायम

रिजल्ट के साथ जारी जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो शिक्षा के क्षेत्र में शेखावाटी अंचल का दबदबा कायम रहा। झुंझुनूं के बाद डीडवाना-कुचामन 97.59 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सीकर 97.43 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नागौर भी 97.09 प्रतिशत के साथ शीर्ष जिलों में शामिल रहा। इन जिलों में लगातार बेहतर शैक्षणिक माहौल और छात्रों की तैयारी का असर साफ दिखाई देता है।

जयपुर में 94.66 प्रतिशत पास

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां सबसे अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 94.66 प्रतिशत पास हुए। बड़ी संख्या के बावजूद यह परिणाम संतुलित माना जा रहा है, जो शहरों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

इस बार भी लड़कियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। लगभग हर जिले में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। अजमेर में लड़कियों का परिणाम करीब 95.37 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 93.57 प्रतिशत। अलवर और झुंझुनूं जैसे जिलों में भी लड़कियों ने बढ़त बनाई, जहां उनका पास प्रतिशत 98 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया।

धौलपुर में पास प्रतिशत करीब 87.52 प्रतिशत

हालांकि कुछ जिलों में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। धौलपुर में पास प्रतिशत करीब 87.52 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि कोटा में यह लगभग 89.25 प्रतिशत रहा। झालावाड़ और बारां में भी परिणाम 90 प्रतिशत के आसपास रहा, जो अन्य जिलों की तुलना में थोड़ा कम है।

सीमावर्ती और छोटे जिलों की बात करें तो यहां भी सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। जैसलमेर में करीब 92.64 प्रतिशत, सिरोही में 96.05 प्रतिशत और सलूम्बर में 91.26 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी झुंझुनूं और सीकर जैसे जिले लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहे हैं। इस बार भी वही रुझान देखने को मिला। बता दें कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

RBSE Board 10th Result 2026: परीक्षा से चार माह पहले हुआ था पिता का निधन, अब बेटी ने 99% अंक लाकर नाम किया रोशन

Also Read
View All

अगली खबर