जयपुर

RBSE 12th Arts Result 2026: कला वर्ग में राजसमंद ने मारी बाजी, जयपुर टॉप-10 की सूची से बाहर

RBSE 12th Arts Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड कला वर्ग का रिजल्ट आज जारी हुआ है। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से कला वर्ग समेत विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी किया है। कला वर्ग के रिजल्ट में इस बार राजसमंद जिला अव्वल रहा।

less than 1 minute read
Mar 31, 2026
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने जारी किया रिजल्ट, पत्रिका फोटो

RBSE 12th Arts Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड कला वर्ग का रिजल्ट आज जारी हुआ है। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से कला वर्ग समेत विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी किया है। कला वर्ग के रिजल्ट में इस बार राजसमंद जिला अव्वल रहा। जबकि जयपुर जिला टॉप- 10 जिलों की सूची में स्थान बनाने में पिछड़ गया है।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान का रिजल्ट जारी, दीपिका टॉपर, परीक्षार्थी यहां करें चेक

राजसमंद जिला टॉप परफॉर्मर

बोर्ड से जारी हुए रिजल्ट के अनुसार राजसमंद जिला इस बार कला वर्ग के परिणाम में टॉप परफार्मर रहा है। राजसमंद जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.70% रहा। प्रदेश के 16 जिलों में 98 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में सफल रहे। इनमें से बाड़मेर जिला 98.11 फीसदी परिणाम के साथ सूची में अंतिम स्थान पर रहा।

जिलावार परिणाम सारिणी (प्रतिशत के अनुसार)

क्रमजिलाकुल प्रतिशत (%)
1राजसमंद98.70%
2चित्तौड़गढ़98.61%
3डीडवाना-कुचामन98.58%
4सिरोही98.52%
5पाली98.47%
6फलोदी98.43%
7भीलवाड़ा98.42%
8जालोर98.41%
9नागौर98.38%
10कोटपूतली-बहरोड़98.38%
11बाड़मेर98.11%
12सीकर98.14%
13अजमेर98.14%
14बालोतरा98.16%
15जोधपुर98.17%
16ब्यावर98.21%

जयपुर टॉप 10 की सूची से बाहर

कला वर्ग में जयपुर जिले का प्रदर्शन अच्छा जरूर रहा लेकिन जयपुर जिला टॉप 10 जिलों की सूची में इस बार शामिल नहीं हो सका है। इस बार​ जिले का कला वर्ग परीक्षा परिणाम 97.15 फीसदी रहा जो पिछले सत्र के रिजल्ट की तुलना में आंशिक रूप से कम रहा है।

जयपुर जिले के पिछले 6 साल की रिपोर्ट

वर्षकला (प्रतिशत)
202597.78%
202496.88%
202392.35%
202296.33%
202199.21%
202090.17%

छात्राओं ने मारी बाजी, नव्या- नरपत टॉपर

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। कला वर्ग का रिजल्ट कुल 97.54 फीसदी रहा, हालांकि यह गत वर्ष की तुलना में 0.24 फीसदी कम रहा है।
परीक्षा में 96.68 छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं छात्राओं का रिजल्ट 98.29 फीसदी रहा।
कला वर्ग में नव्या मीणा और नरपत टॉपर संयुक्त रूप से रहे। दोनों ने परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स के इनामों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें कैसे करें आवेदन?

Also Read
View All

अगली खबर