जयपुर

Weather Update: राजस्थान में जिसकी वजह से हो रही थी बारिश, पड़ गया कमजोर, जानें अब कब होगी झमाझम बरसात ?

Weather Update: राजस्थान के अंदर जिस वजह से पिछले कई दिनों तक जमकर बारिश हुई, अब वह कमजोर पड़कर WNL में बदल गया है। इसके बावजूद आज मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2025, 5:10 PM IST
राजस्थान मौसम अपडेट (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में आज भी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। साथ ही बताया कि अब कुछ दिनों के लिए राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में विराम लग सकता है, क्योंकि बिहार से शुरू हुआ कम दाब वाला सिस्टम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान पहुंचा था, जो अब कमजोर हो गया है।

मौसम विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, पाली और टोंक जिलों में बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के अंदर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

WNL में परिवर्तित हुआ अवदाब

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊपर बना अवदाब (Depression) आज 20 जुलाई को कमजोर होकर WML में परिवर्तित हो चुका है। मौजूदा समय में यह दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है।

27-28 जुलाई से फिर शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसलमेर और पश्चिमी राजस्थान के आसपास के क्षेत्र को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत की प्रबल संभावना है। राजस्थान में एक बार फिर सप्ताह भर बाद 27-28 जुलाई से बारिश का नया दौर शुरू होगा। फिलाहाल, एक सप्ताह के लिए बारिश में भारी कमी हो सकती है।

राजस्थान का बीते 24 घंटे का मौसम अपडेट

पिछले 24 घंटो की बात करें तो राजस्थान के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम, कुछ स्थानों पर भारी व एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश माउंट आबू (सिरोही ) में 145.0 मिमी. दर्ज हुई है।

Updated on:
20 Jul 2025, 5:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर