Patrika Foundation Day : जयपुर में सड़क हादसों को कम करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे राजस्थान पत्रिका और आरटीओ के संयुक्त अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
Patrika Foundation Day : जयपुर में सड़क हादसों को कम करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे राजस्थान पत्रिका और आरटीओ के संयुक्त अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शताब्दी के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत आमजन अपने आसपास के सड़क दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट की जानकारी भेज रहे हैं।
अभियान के पहले दिन ही शहरभर से 100 से अधिक सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। इनमें कई स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा इंतजामों की कमी सामने आई है। इन सभी शिकायतों को संकलित कर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय को भेजा जा रहा है।
इसके बाद आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से परिवहन निरीक्षक प्रभात रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष उड़नदस्ता टीम संबंधित स्थानों का भौतिक सत्यापन करेगी। टीम मौके पर जाकर सड़क की स्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था, संकेतक, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों को सुरक्षित बनाया जा सके।
शहर के लोग पत्रिका के 8094020235 नंबरों पर ब्लैक स्पॉट की सूचना भेज सकते हैं। इन नंबरों पर सिर्फ वॉट्सएप करें। अपने नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन के साथ फोटो साझा करें।