जयपुर

RPSC Interview Schedule: आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार शेड्यूल, नवंबर में होंगे विभिन्न पदों के इंटरव्यू

Rajasthan Latest News: कॉलेज, संस्कृत और चिकित्सा शिक्षा विभाग के साक्षात्कार की तिथियां तय, 14 नवंबर को सुपर स्पेशियलिटी विषयों के लिए होगा चिकित्सा विभाग का इंटरव्यू।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2025, 9:19 AM IST
RPSC Exam
राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो- पत्रिका)

Assistant Professor Interview: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, नवंबर माह में कॉलेज शिक्षा विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

कॉलेज शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2023 के विभिन्न विषयों और संस्कृत शिक्षा विभाग के शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती-2024 के साक्षात्कार 6 नवंबर से शुरू होंगे।
राजस्थानी विषय के साक्षात्कार 6 और 7 नवंबर को होंगे। वहीं प्राणीशास्त्र (अंतिम चरण) और भूगोल (द्वितीय चरण) के इंटरव्यू 6 से 13 नवंबर तक आयोजित होंगे। समाजशास्त्र (अंतिम चरण) के साक्षात्कार भी 10 से 13 नवंबर के बीच होंगे। इसके अलावा गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, जैनोलॉजी और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के साक्षात्कार 14 नवंबर 2025 को होंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरें और साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी सहित प्रस्तुत करें।

वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती-2021 में सुपर स्पेशियलिटी विषयों — कार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी — के साक्षात्कार भी 14 नवंबर 2025 को आयोजित होंगे।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे साक्षात्कार के समय अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रतियां लेकर उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी साक्षात्कार से वंचित कर दिए जाएंगे।

आयोग ने बताया कि साक्षात्कार पत्र शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार होंगे साक्षात्कार

विभाग का नामपद का नाम / विषयसाक्षात्कार तिथिवर्ष / भर्तीविशेष जानकारी
कॉलेज शिक्षा विभागराजस्थानी6 नवंबर और 7 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023प्रथम चरण के साक्षात्कार
कॉलेज शिक्षा विभागप्राणीशास्त्र (अंतिम चरण)6 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023अंतिम चरण
कॉलेज शिक्षा विभागभूगोल (द्वितीय चरण)6 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023द्वितीय चरण
कॉलेज शिक्षा विभागसमाजशास्त्र (अंतिम चरण)10 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023अंतिम चरण
कॉलेज शिक्षा विभागगारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023एक दिवसीय साक्षात्कार
कॉलेज शिक्षा विभागजैनोलॉजी14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023एक दिवसीय साक्षात्कार
संस्कृत शिक्षा विभागशारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक14 नवंबर 2025भर्ती 2024संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु
चिकित्सा शिक्षा विभागकार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2021सुपर स्पेशियलिटी विषयों हेतु
Updated on:
17 Oct 2025, 9:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध