जयपुर

एग्जाम देने से पहले अभ्यर्थियों को करना होगा ऐसा, पेपर लीक को रोकने के लिए RPSC ने उठाया ये बड़ा कदम

Paper Leak Case: वरिष्ठ अध्यापक सहित विभिन्न परीक्षाओं में प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी कर डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले सामने आने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग अब नवाचार की तैयारी में है। इसके तहत भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों के थम्ब इम्प्रेशन लेने की योजना बनाई गई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 9:42 AM IST
photo1710562027.jpeg

Rajasthan Public Service Commission innovation: वरिष्ठ अध्यापक सहित विभिन्न परीक्षाओं में प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी कर डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले सामने आने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग अब नवाचार की तैयारी में है। इसके तहत भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों के थम्ब इम्प्रेशन लेने की योजना बनाई गई है। तकनीकी बिंदूओं पर चर्चा के बाद इसे जल्द लागू किया जाएगा। आयोग आरएएस सहित कॉलेज शिक्षा, कृषि, सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर, वरिष्ठ अध्यापक, तकनीकी शिक्षा, नगरीय विकास, जनसंपर्क अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न महकमों के आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराता है।

बैठाए डमी कैंडिडेट
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में जालौर, जोधपुर, उदयपुर, बाडमेर-सांचौर सहित विभिन्न इलाकों में 15 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्रों में टेम्परिंग कर फोटो और जन्मतिथि बदली। इन्होंने संगठित गिरोह से संपर्क कर डमी कैंडिडेट बैठाए। हालांकि आयोग ने आंतरिक जांच में इन्हें पकड़कर मुकदमे दर्ज कराए हैं।
यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से इन लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, राज्य सरकार मानदेय में करेगी 10 फीसदी की बढ़ोतरी


डिजिटल रिकॉर्ड में रखा जाएगा
डमी अभ्यर्थी रोकने के लिए आयोग नवाचार की तैयारी में है। इसके तहत ओएमआर शीट में अभ्यर्थियों के थम्ब इम्प्रेशन लेने की योजना बनाई गई है। योजनान्तर्गत परीक्षा के दौरान वितरित होने वाली ओएमआर शीट में कॉलम होगा। इसमें अभ्यर्थियों का थम्ब इम्प्रेशन लिया जाएगा। इसके ऊपर अभ्यर्थियों को पैन से सेल्फ डिक्लेरेशन भी लिखना होगा। ओएमआर शीट की चैकिंग के दौरान स्कैनर से थम्ब इम्प्रेशन को डिजिटल रिकॉर्ड में भी रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में इन दो नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार हटा सकती है पुलिस जिले का दर्जा

यह होगा थम्ब इम्प्रेशन से
- आधार कार्ड से हो सकेगा मिलान
- अभ्यर्थी नहीं कर सकेगा ओएमआर बदलने का दावा
- हस्ताक्षर और थम्ब इम्प्रेशन का रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड
- संदिग्ध अभ्यर्थियों को हाव-भाव से पकड़ना आसान
- मूल अभ्यर्थियों के बार-बार परीक्षा देने पर पहचान में सहूलियत

फैक्ट फाइल
45 से 50 लाख अभ्यर्थी भरते हैं ऑनलाइन फॉर्म
5 से 8 लाख अभ्यर्थी देते हैं विभिन्न परीक्षा
2 से 10 हजार पद (विभागवार) के लिए प्रतिवर्ष परीक्षा

Published on: