जयपुर

RPSC: इंतज़ार ख़त्म, एसआइ बनने की रेस में अब 4019 चेहरे, साक्षात्कार के लिए रास्ता साफ

अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2026, 3:48 PM IST
RPSC
राजस्थान लोक सेवा आयोग। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के तहत साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची 15 सितंबर को जारी कर दी। आयोग ने कुल 4019 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।

आयोग सचिव ने बताया कि उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के कार्यालय की ओर से 3 से 13 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

25 सितंबर तक जमा कराने होंगे आवेदन-पत्र

साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे दो प्रतियों में भरना होगा। इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र संलग्न कर आवेदन-पत्र 25 सितंबर तक आयोग को आवश्यक रूप से भेजना होगा।

Updated on:
16 Sep 2026, 3:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना