जयपुर

Jaipur : 12 नवंबर को जयपुर आएंगे आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, चार द‍िन प्रवास पर रहेंगे

Jaipur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 13 नवंबर से चार दिन जयपुर प्रवास पर रहेंगे।
less than 1 minute read
RSS chief Mohan Bhagwat will be in Jaipur on 12 November

Jaipur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 13 नवंबर से चार दिन जयपुर प्रवास पर रहेंगे। आरएसएस राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि भागवत 12 नवंबर की रात को यहां पहुंचेंगे।

कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

रमेश अग्रवाल ने बताया कि 15 नवंबर की शाम डॉ. मोहन भागवत एसएमएस इंडोर स्टेडियम में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से 'वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्मक मानव दर्शन' विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, करेंगे अनौपचारिक संवाद

रमेश अग्रवाल ने बताया कि 16 नवंबर को पाथेय भवन, मालवीय नगर में राजस्थान के दिवंगत प्रचारकों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ग्रंथ ’…और यह जीवन समर्पित’ के विमोचन समारोह में उपस्थित रहेंगे। डॉ. भागवत अपने चार दिन के जयपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के विभिन्न समूहों की बैठक लेंगे और अनौपचारिक संवाद भी करेंगे।

Updated on:
11 Nov 2025 07:47 am
Published on:
11 Nov 2025 07:47 am
Also Read
View All
Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Rajasthan : प्रदेश को 144 बसों का मिला तोहफा, सीएम भजनलाल बोले- पहली बार राजस्थान रोडवेज प्रॉफिट में आई