जयपुर

Sachin Pilot : सचिन पायलट ने मशीनगन से साधे निशाने, पहनी आर्मी की वर्दी, जंप और पुश अप्स भी लगाई

Sachin Pilot : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकांउट X पर एक वीडियो और फोटो शेयर किया है। जिसमें सचिन पायलट कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहने प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 5:11 PM IST
sachin pilot wearing army uniform took part in drills and firing practice
Rajasthan : आर्मी की वर्दी में सचिन पायलट। फोटो- @SachinPilot

Sachin Pilot : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मशीन गन से निशाने साधे। अरे, घबराएं नहीं। सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी में मेजर के पद पर तैनात हैं। इसलिए वहां अपनी यूनिट में जाकर प्रैक्टिस करते र​हते हैं। उसी क्रम सचिन पायलट युद्ध वाली यूनिफॉर्म पहनकर दिल्ली कैंट में अपनी 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट में गए जहां जाकर अफसरों के संग ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस की। कई तरह की जंप और पुश अप्स लगाई। आर्मी प्रोटोकॉल के हिसाब से फिटनेस प्रैक्टिस की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकांउट X पर एक वीडियो और फोटो शेयर किया है। साथ ही सचिन पायलट ने लिखा कि मैंने अपनी यूनिट में कुछ समय ड्रिल और ट्रेनिंग में बिताया। आर्मी में फिजिकल फिटनेस, अनुशासन और सहनशक्ति हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में होती है।

टेरिटोरियल आर्मी में सचिन पायलट हैं मेजर

सचिन पायलट ने सितंबर 2012 में टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की थी। उस वक्त वह केंद्रीय दूरसंचार और आईटी राज्य मंत्री थे। टेरिटोरियल आर्मी जॉइन करने पर उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली थी। इसके बाद सचिन पायलट को कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला। फिर पायलट ने अक्टूबर 2023 में मेजर पद पर प्रमोशन के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा में पास होने के बाद अब सचिन पायलट मेजर के पद पर हैं। इस प्रकार राजनेता के साथ-साथ सचिन पायलट 14 साल से टेरिटोरियल आर्मी की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके तहत पायलट हर वर्ष कुछ समय के लिए टेरिटोरियल आर्मी में सेवाएं देते हैं। युद्ध या जरूरत पड़ने पर सचिन पायलट को भी बॉर्डर सहित कहीं भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। इसमें रेगुलर सैलरी नहीं मिलती। ड्यूटी के बदले रैंक के हिसाब से सैलरी दी जाती है।

परिवार का आर्मी से है जुड़ाव

सचिन पायलट के परिवार का सेना से जुड़ाव रहा है। सचिन के पिता राजेश पायलट एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर थे। स्व. राजेश पायलट ने वीआरएस लेकर राजनीति जॉइन की थी। सचिन पायलट के दादा भी इंडियन आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात थे। सचिन पायलट ने इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की है।

Updated on:
29 Nov 2026, 5:11 PM IST
Published on: