जयपुर

सांगानेर निकाय चुनाव रिजल्ट: CM भजनलाल के गढ़ में BJP की बल्ले-बल्ले, लेकिन कांग्रेस के धर्मसिंह ने ‘काका’ का बिगाड़ा गणित

Sanganer Municipal Election Result: जयपुर के सांगानेर में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 में से 15 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। वार्ड 49 में कांग्रेस के धर्मसिंह सिंघानिया की जीत सबसे चर्चित रही।
3 min read
Sep 15, 2026
sanganer municipal election result
बीजेपी ने 21 में से 15 वार्डों में की जीत दर्ज (Photo-Patrika)

देवेंद्र सिंह राठौड़

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में नगर निगम चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश के रूप में सामने आया है। 21 वार्डों में भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। यह बढ़त क्षेत्र में भाजपा के मजबूत संगठन और स्थानीय नेटवर्क की तस्वीर सामने रखती है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वार्डवार इतनी बड़ी बढ़त भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से अहम है। हालांकि वार्ड 49 में कांग्रेस के धर्मसिंह सिंघानिया की जीत ने परिणामों में अलग रंग भर दिया। उन्होंने भाजपा से जुड़े चर्चित स्थानीय चेहरे मुकेश 'काका' को हराकर बड़े मुकाबले को रोचक बना दिया। इससे साफ हुआ कि भाजपा के व्यापक प्रभाव के बावजूद कुछ वार्डों में स्थानीय प्रत्याशी और व्यक्तिगत समीकरण भारी पड़े। कांग्रेस की 6 सीटें उसके लिए पूरी तरह निराशाजनक तस्वीर नहीं हैं, लेकिन भाजपा से उसका अंतर बड़ा रहा।

  • सांगानेर में भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस ने बचाई वार्डों में अपनी जमीन
  • सिंघानिया की जीत ने बताया कि मजबूत संगठन के बीच चेहरा असरदार
  • क्षेत्र के 71 प्रतिशत वार्ड भाजपा के पास, कांग्रेस को करना होगा मंथन

नेताओं के बयान

जनता के विश्वास की जीत

"निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने लगातार समय देकर और कठिन परिश्रम कर भाजपा को विजय दिलाने का कार्य किया।"

भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

कांग्रेस प्रत्याशियों ने टक्कर दी

"सांगानेर में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने अच्छा चुनाव लड़ा। हालांकि जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों ने मजबूती से चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री को सांगानेर के हितों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।"

पुष्पेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता, सांगानेर

वार्डवार परिणाम (38 से 58)

38 | भाजपा

  • विजेता: गणेश नारायण6,791
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी: राम सिंह — 4,487
  • जीत का अंतर: 2304
  • आरएलपी: हुकम सिंह चौधरी ... 2733

39 | कांग्रेस

  • विजेता: अजय सैनी6,472
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी: भंवर लाल लील — 5,925
  • जीत का अंतर: 547
  • निर्दलीय: ताराचंद कुमावत ... 308

40 | भाजपा

  • विजेता: नीरज कुमार गर्ग5,312
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी: मनीष शर्मा — 3,752
  • जीत का अंतर: 1,560
  • निर्दलीय: मनोज शर्मा ... 142

41 | भाजपा

विजेता: दया सिंह — 5,402
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: पंकज वर्मा — 2,849
जीत का अंतर: 2,553
अन्य: कोई नहीं

42 | भाजपा

विजेता: अशोक रावतानी — 4,280
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: चंद्रवीर सिंह — 1,749
जीत का अंतर: 2,531
अन्य: कोई नहीं

43 | भाजपा

विजेता: शैलेन्द्र भार्गव — 3,058
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: आशीष शर्मा — 2,796
जीत का अंतर: 262
निर्दलीय: सुमित माहेश्वरी … 727

44 | भाजपा

विजेता: नवीन भंडारी — 4,046
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: विनय प्रताप सिंह — 2,000
जीत का अंतर: 2,046
निर्दलीय: विशाल गौड़ … 760

45 | कांग्रेस

विजेता: सुभाष चंद — 3,280
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: जसप्रीत बैरवा — 3,168
जीत का अंतर: 112
अन्य: कोई नहीं

46 | भाजपा

विजेता: शिवकांता पांडेय — 3,250
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सपना — 1,489
जीत का अंतर: 1,761
दसंपा: हर्षिता … 1227

47 | भाजपा

विजेता: दीपा नाथावत — 2,897
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: दामोदर मीना — 2,691
जीत का अंतर: 206
निर्दलीय: साधुराम वर्मा … 1483

48 | भाजपा

विजेता: सिद्धार्थ तांदोवाल — 5,152
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: हरिओम स्वर्णकार — 1839
जीत का अंतर: 3,313
कांग्रेस: बाबूलाल सैनी … 1397

49 | कांग्रेस

विजेता: धर्म सिंह सिंघानिया — 8,382
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: मुकेश — 7,900
जीत का अंतर: 482
अन्य: कोई नहीं

50 | भाजपा

विजेता: प्रहलाद धावला — 6,570
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: निर्मल बैरवा — 4730
जीत का अंतर: 1,840
निर्दलीय: रघुसिंह … 659

51 | कांग्रेस

विजेता: मनमोहन गुर्जर — 7,046
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: महेंद्र डीया — 5381
जीत का अंतर: 1,665
निर्दलीय: सिकंदर अली … 176

52 | कांग्रेस

विजेता: हनुमान सैनी — 5,899
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: पूरण चंद — 5,836
जीत का अंतर: 63
अन्य: कोई नहीं

53 | भाजपा

विजेता: सतीश कुमार — 4,110
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: राजीव चौधरी — 3,641
जीत का अंतर: 469
अन्य: कोई नहीं

54 | भाजपा

विजेता: कमल किशोर — 3,993
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: प्रियंक चंद — 2,333
जीत का अंतर: 1,660
निर्दलीय: राजेंद्र प्रसाद पटेल … 2093

55 | भाजपा

विजेता: रिंकू उमरवाल — 4,967
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: संजय बैरवा — 3,703
जीत का अंतर: 1,264
निर्दलीय: रामरतन बैरवा … 115

56 | कांग्रेस

विजेता: शारदा — 4,760
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रेखा सैनी — 4,412
जीत का अंतर: 348
निर्दलीय: शकुंतला … 74

57 | भाजपा

विजेता: गिरिराज शर्मा — 7,015
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: अमित सैनी — 5063
जीत का अंतर: 1952
निर्दलीय: अमन रंगरेज … 289

58 | भाजपा

विजेता: सरोज वर्मा — 6,632
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रामप्यारी — 4112
जीत का अंतर: 2520
निर्दलीय: नेहा देवी … 1136

Updated on:
15 Sept 2026 10:27 am
Published on:
15 Sept 2026 10:22 am