जयपुर

School Education: अब जिस दिन होगी परीक्षा, उसी दिन से ही कॉपियों का मूल्यांकन होगा, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

Rajasthan Education News: परीक्षा के साथ-साथ जांच प्रक्रिया, परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी। उसी दिन से ही चेक होंगी उत्तर पुस्तिकाएं।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
Photo AI

School Update: जयपुर। समय से पहले वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कक्षा पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के सत्रांक (आंतरिक अंक) 6 मार्च तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। इस संबंध में शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक कार्यालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को स्पष्ट आदेश भेजे गए हैं।

वर्तमान में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। विभाग ने व्यवस्था की है कि जैसे ही किसी विषय का पेपर समाप्त हो, उसी दिन से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी जाए, ताकि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हो सके। इसके साथ ही सत्रांक की प्रविष्टि भी समानांतर रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Education: एमएससी और दूरस्थ बीएड प्रवेश के लिए 27 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, 500 सीटों पर होगा चयन

हालांकि पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार अब तक केवल 61.28 प्रतिशत परीक्षार्थियों के ही सत्रांक ऑनलाइन दर्ज हो पाए हैं। बड़ी संख्या में विद्यालयों द्वारा अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया गया है, जिससे विभाग ने चिंता जताई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद देरी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मूल्यांकन केंद्रों पर की जा रही है, जहां गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइन लागू की गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण हों, ताकि विद्यार्थियों को बिना देरी परिणाम मिल सके।

ये भी पढ़ें

Govt Gobs: लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 9.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी मैदान में, 9 और 10 मई को होगी परीक्षा

Updated on:
26 Feb 2026 10:49 am
Published on:
26 Feb 2026 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर