जयपुर

School Timings: पिछले 3 साल से एक अक्टूबर को नहीं बदलता स्कूलों का समय, क्या इस बार भी ऐसा होगा ?

Rajasthan schools winter schedule: पिछले तीन सालों की बात की जाए तो शिक्षा विभाग एक अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदलता है। तेज गर्मी के चलते एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से ही स्कूलों का समय सुबह दस बजे चार बजे का किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2025, 1:31 PM IST
School timings changed in Gwalior
School timings changed in Gwalior

Rajasthan schools: जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिविरा पंचाग के अनुसार एक अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल जाता है और शीतकालीन समय शुरू हो जा जाता है। शीतकालीन समय अनुसार स्कूलों का समय सुबह दस बजे से चार बजे तक रहता है। लेकिन पिछले तीन सालों से यह पैटर्न बदल रहा है। तेज गर्मी के कारण शिक्षा विभाग हर साल एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से ही शीतकालीन समय लागू करता है।
लेकिन इस वर्ष को लेकर शिक्षा विभाग को अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि इस कुछ शिक्षक संघों ने भी एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की मांग की है।

तप रहा राजस्थान, तापमान 40 तक पहुंचा

राजस्थान में इस बार भलेे ही अच्छी बारिश हुई हो। बारिश होने के बाद भी तापमान में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। आज यानी 29 सितम्बर की ही बात की जाए तो कई जिलों में तापमान 38 व 39 डिग्री तक पहुंच चुका है।

इस बार भी उठी स्कूलों में समय यथावत रखने की मांग

इस समय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय चल रहा है। सुबह साढे सात बजे से एक बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं। ऐसे में तापमान में तेजी के चलते शिक्षक संघों ने मांग उठाई है कि स्कूलों को समय एक अक्टूबर से नहीं बदला जाए। आगामी 13 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहे हैं। 12 अक्टूबर को रविवार रहेगा। ऐसे में एक से 11 अक्टूबर तक स्कूलों का समय यथावत रखा जाए।

पिछले तीन साल से 16 अक्टूबर से बदल रहा समय

पिछले तीन सालों की बात की जाए तो शिक्षा विभाग एक अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदलता है। तेज गर्मी के चलते एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से ही स्कूलों का समय सुबह दस बजे चार बजे का किया जा रहा है।

शिविरा पंचाग के अनुसार इस प्रकार रहता है स्कूलों का समय

राजस्थान के शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का समय मौसम के अनुसार बदलता है। ग्रीष्मकालीन समय (1 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक) एक पारी वाले स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दो पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। शीतकालीन समय ( एक अक्टूबर से 31 मार्च तक) एक पारी वाले स्कूलों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और दो पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होती है।

Updated on:
29 Sep 2025, 1:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All