जयपुर

Good News: अब घर से भी मतदान कर सकेंगे 80 पार बुज़ुर्ग, ऐसे डाल सकेंगे वोट

State Election Department: 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के पास आगामी विधानसभा चुनाव में घर से ही मतदान करने का विकल्प भी होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2023, 11:29 AM IST
VOTE FROM HOME

State Election Department: 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के पास आगामी विधानसभा चुनाव में घर से ही मतदान करने का विकल्प भी होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद व नामांकन की अंतिम तिथि से पहले बीएलओ अपने बूथ में ऐसे मतदाताओं के घर जाएगा। घर पर ही मतदान के लिए ऐसे मतदाता बीएलओ को फॉर्म-12डी भर कर सहमति देंगे। इसके बाद संबधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विकल्प पत्र भरने वाले वरिष्ठ नागरिक के लिए घर पर मतदान की सुविधा पर निर्णय करेगा।

गुप्ता ने बताया कि मतदान से पांच दिन पहले पोलिंग पार्टी मतदाता के घर पहुंच कर पोलिंग बूथ स्थापित करेगी। घर में स्थापित बूथ पर वरिष्ठ नागरिक के मतदान की वीडियोग्राफी होगी। मतदान के समय राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट मौजूद रहेंगे और वरिष्ठ नागरिक गुप्त मतदान करेंगे। गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग ने एक्ट में संशोधन कर 80 पार उम्र के मतदाताओं को घर पर ही मतदान के विकल्प की सुविधा दी है।

Published on: