जयपुर

Mohsina Kidwai : मोहसिना किदवई के निधन से सचिन पायलट दुखी, कहा-वे विनम्र व्यक्तित्व की धनी थीं, गहलोत भी बोले

Mohsina Kidwai : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने दुख प्रकट करते हुए कहा उनकी सहजता और पार्टी के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

2 min read
राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट। फोटो पत्रिका

Mohsina Kidwai : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने दुख प्रकट करते हुए कहा उनकी सहजता और पार्टी के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वे सरल, सौम्य और विनम्र व्यक्तित्व की धनी थीं। मुझे उनके साथ नज़दीकी के साथ काम करने का अवसर मिला और उनका हर मुद्दे पर गहराई से विश्लेषण करना और सरल शब्दों में समाधान निकालना हमेशा याद रहेगा।

सचिन पायलट ने लिखा कि उनकी सहजता और पार्टी के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उनके निधन पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें। मैं उनके परिजनों के प्रति इस कठिन समय में गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 94 वर्ष की उम्र में मोहसिना किदवई ने आखिरी सांस ली। मोहसिना किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बुधवार की सुबह हुआ। उनके दामाद रजीउर रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। रजीउर रहमान ने बताया कि निजामुद्दीन के कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लोकसभा-राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं मोहसिना किदवई

मोहसिना किदवई पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था। वे समय-समय पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी हैं।

कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित, एक निडर, प्रखर वक्ता थीं- गहलोत

राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी एवं श्री राजीव गांधी की सरकारों में स्वास्थ्य, शहरी विकास और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।

मेरा उनके साथ दशकों पुराना आत्मीय संबंध रहा। जब मैं एनएसयूआई (NSUI) का अध्यक्ष था, उस समय वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, तभी से उनका मेरे प्रति सदैव विशेष स्नेह रहा। वर्ष 1978 के उस चुनौतीपूर्ण समय को सदैव याद किया जाएगा, जब आपातकाल के बाद आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने देशभर में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का काम किया। वे कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित, एक निडर, प्रखर वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। मुझे संसद में उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

ये भी पढ़ें

Rajasthan School : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, ‘नो-डिटेंशन व्यवस्था खत्म, पूरक में भी पास होना अनिवार्य
Updated on:
08 Apr 2026 02:18 pm
Published on:
08 Apr 2026 12:36 pm
Also Read
View All