जयपुर

IMD Warning: मौसम बिगड़ने के संकेत, इन जिलों में अगले तीन घंटे तेज़ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

Weather Alert: राजस्थान के इन हिस्सों में अचानक बदल सकता है मौसम, जानिए पूरी जानकारी सावधान। मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका, घर में रहें सुरक्षित।
less than 1 minute read
May 23, 2025
Weather Update Meteorological Department Prediction today Rajasthan these 4 divisions Rain and Thunderstrom IMD

Rajasthan Storm Warning: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने आज यानी शुक्रवार शाम 4 बजे एक तत्काल चेतावनी (NowcastWarning) जारी करते हुए राजस्थान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, बारां, कोटा, झालावाड़ व आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्की बारिश, आकाशीय बिजली, तेज़ हवाओं और मेघगर्जन की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट्स पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

यूं करें अपना बचाव

1-मेघगर्जन और आंधी के समय खुले स्थानों से दूर रहें।

2-पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

3-बिजली के उपकरणों को प्लग से निकाल दें और आवश्यकतानुसार आपातकालीन तैयारी रखें।

4-मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Updated on:
23 May 2025 04:43 pm
Published on:
23 May 2025 04:43 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग