जयपुर

एसएमएस अस्पताल: 88 वर्ष पहले शुरू हुआ सफर अनवरत है जारी

आने वाले कुछ महीनों में आइपीडी टावर इस अस्पताल का अहम हिस्सा होगा। इससे चिकित्सीय सेवाओं में और इजाफा होगा।

less than 1 minute read
Aug 06, 2022

वर्ष 1934 में सवाई मान सिंह अस्पताल की राजधानी में शुरुआत हुई। समय के साथ-साथ यहां सुविधाओं में विकास होता रहा। आज देश के नामचीन अस्तपालों में एसएमएस अस्पताल का नाम आता है। आस-पास के कई राज्यों से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। 88 वर्ष का सुनहरा सफर अब भी जारी है। आने वाले कुछ महीनों में आइपीडी टावर इस अस्पताल का अहम हिस्सा होगा। इससे चिकित्सीय सेवाओं में और इजाफा होगा।

जानकारों की मानें तो अस्पताल की शुरुआत करीब 12 चिकत्सकों और 10 कमरों से हुई थी। Sms Hospital में आज 2900 से ज्यादा बैड हैं। हर वार्ड के साथ लगते बरामदे और उनका वेंटिलेशन शानदार है। इसका सामान्य दिनों में करीब 8 से 10 हजार तक आउटडोर रहता है।

अब ये
अगले 3 साल में आईपीडी टावर बनकर तैयार हो जाएगा। 1200 बेड क्षमता का होगा। छत पर हैलीपेड की भी व्यवस्था की गई है। यहां से से मरीजों को एयरलिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी। यह देश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जिसकी इतनी ऊंची इमारत होगी। इस ब्लॉक में 1200 बैड प्रस्तावित हैं। इसमें 792 जनरल, 150 कॉटेज, 166 आईसीयू और 92 प्रीमियम रूम बनाए जाएंगे। डबल बेसमेंट पार्किंग होगी।

Updated on:
06 Aug 2022 09:10 am
Published on:
06 Aug 2022 08:57 am
Also Read
View All