जयपुर

जयपुर 6AM से लगातार जुड़ रहे सामाजिक, धार्मिक और महिला संगठन, 21 जून के आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

Jaipur 6AM Experience Your City: जयपुर 6am से लगातार शहर के सामाजिक, धार्मिक और महिला संगठन जुड़ रहे हैं। 21 जून के आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आयोजन में दर्जनों संस्थाएं योग दिवस पर सहभागिता करेंगी।

2 min read
Jun 19, 2026
Jaipur 6AM Experience Your City International Yoga Day
Jaipur 6AM Experience Your City Events

Jaipur 6am Experience Your City International Yoga Day: जयपुर: राजस्थान पत्रिका का 'जयपुर 6am: एक्सपीरियंस योर सिटी' अभियान अब केवल एक मॉर्निंग फिटनेस इवेंट नहीं, बल्कि शहर में सामुदायिक जुड़ाव और स्वस्थ जीवनशैली का बड़ा जनआंदोलन बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन से लगातार नई संस्थाएं जुड़ रही हैं, जिससे कार्यक्रम का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़े हैं।

बता दें कि शिप्रा पथ स्थित द्रव्यवती रिवर फ्रंट और गणगौरी बाजार स्थित चौगान स्टेडियम पर होने वाले आयोजन में सामाजिक, धार्मिक, महिला और युवा संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिलेगी। विभिन्न संस्थाएं अपने सदस्यों के साथ योग, फिटनेस और स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लेकर सामूहिक स्वास्थ्य चेतना का संदेश देंगी।

महिलाओं और युवाओं की बढ़ रही भागीदारी

चौगान स्टेडियम में प्रज्ञा योग संस्था, मित्राय फाउंडेशन, वर्क फाउंडेशन और वी यूनिट फाउंडेशन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। विशेष रूप से महिला समूहों और युवा स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी इस आयोजन को नई ऊर्जा दे रही है। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से प्रातः 6 से 8 बजे तक रामनगर, शास्त्री नगर स्थित श्री जैन श्वेतांबर शिक्षा समिति परिसर में आयोजित किए जा रहे निःशुल्क योग शिविर एवं हेल्थ चेकअप कैंप में राजस्थान पत्रिका जयपुर 6am के तहत कार्यक्रम में संयुक्त भागीदारी निभाएगा। शिविर में योग प्रशिक्षक संजय माहेश्वरी योगाभ्यास करवाएंगे।

तेरापंथी सभा के मंत्री राजकुमार बाफना और सभा अध्यक्ष शांतिलाल गोलछा ने बताया कि शिविर में तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल शहर एवं सी-स्कीम, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, अणुव्रत समिति, अणुविभा केंद्र जयपुर, भिक्षु साधना केंद्र तथा तेरापंथी शिक्षा समिति सहयोग कर रहे हैं।


योग सत्र, जुम्बा और अन्य फिटनेस सत्र

जयपुर वर्किंग वीमन्स की दीपा यादव के संयोजन में योग की गतिविधियां करवाई जाएंगी। यहां ब्राह्मण समाज मानसरोवर, संस्कृति युवा संस्था, वरुण पथ-मीरा मार्ग जैन मंदिर विकास समिति, मानसरोवर हीरापथ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और एसएफएस रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी अपने समूहों के साथ उपस्थित रहेंगी।

योग विशेषज्ञों के निर्देशन में योग सत्र, जुम्बा और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज आयोजित होंगी। सुबह 6 बजे शुरू होने वाला यह आयोजन जयपुराइट्स को स्वास्थ्य, अनुशासन और सामुदायिक एकजुटता के साथ दिन की शुरुआत का अवसर देगा। दोनों स्थलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

Updated on:
19 Jun 2026 08:32 am
Published on:
19 Jun 2026 08:30 am