जयपुर

Rajasthan EO-RO Exam: एसओजी ने 11 अभ्यर्थी सहित 17 को किया गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई बड़े राज

Rajasthan Paper Leak Case: एसओजी ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2024, 9:28 AM IST
Special Operation Group

SOG Big Action: जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग-फॉर्थ स्वायत्त शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में ब्लूटूथ के माध्यम से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 11 अभ्यर्थियों समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना तुलछाराम कालेर भी शामिल है, जिसे पूछताछ के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें पेपर लीक कर ब्लूटूथ के माध्यम से नकल कराई गई थी। सरगना तुलछाराम कालेर के भतीजे पौरव कालेर की पत्नी भावना को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

- बबीता निवासी रतनगढ़ चूरू, गंगाशहर स्थित रावतमल बोथरा गर्ल्स स्कूल में परीक्षा दी।
- बबीता विश्नोई निवासी जसरासर बीकानेर, बेसिक इंग्लिश स्कूल नयाशहर बीकानेर में परीक्षा दी।
- रामसिंह निवासी कुचेरा नागौर, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल आदर्श नगर अजमेर में परीक्षा दी।
- ओमप्रकाश निवासी कुचेरा नागौर, हाल सीजेएम कोर्ट एक ब्यावर में एलडीसी। गवर्नमेंट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज मोखमपुरा अजमेर में परीक्षा दी।
- राजाराम निवासी खाजूवाला बीकानेर, बेसिक इंग्लिश स्कूल नयाशहर बीकानेर में परीक्षा दी।
- ओमप्रकाश निवासी नापासर बीकानेर, टीजी लक्की मॉडल स्कूल रानी बाजार बीकानेर में परीक्षा दी।
- प्रेमचंद ज्याणी निवासी मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर, शास्त्री बाल विद्या मंदिर लालगढ़ बीकानेर में परीक्षा दी।
- सुनील जाखड़ निवासी कुचेरा नागौर, ख्वाजा मॉडल सी. स्कूल सिविल लाइन अजमेर में परीक्षा दी।
- अमीलाल विश्नोई निवासी तिलक नगर बीकानेर हाल बीकानेर में सर्वोदय बस्ती स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में द्वितीय श्रेणी अध्यापक। गवर्नमेंट सी.सै. स्कूल करमीसर बीकानेर में परीक्षा दी।
- अनिल सारण निवासी करणीसर बीकानेर, मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान उदयरामसर बीकानेर में परीक्षा दी।
- भावना कालेर निवासी बनाड़ जोधपुर, हाल खाजूवाला पंचायत समिति में कनिष्ठ सहायक शिक्षा विभाग। महेश पब्लिक स्कूल कमला नेहरू नगर जोधपुर में परीक्षा दी।

Updated on:
21 Oct 2024, 9:28 AM IST
Published on: