जयपुर

26 जनवरी पर खास.. जानिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें

26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया।

2 min read
Jan 26, 2019

जयपुर
26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और ये प्रत्येक भारतीय के लिए काफी अहम है, जिसे हम उत्साह के साथ मनाते हैं। 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास में इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व मे आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना।

2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे..
संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों के अच्छे लक्षणों को अपने संविधान में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस दिन भारत एक सम्पूर्ण गणतांत्रिक देश बन गया था। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी के दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है।

ये भी पढ़ें

गुजरात पुलिस के १९ कर्मचारियों को राष्ट्रपति एवं पुलिस पदक

जानिए गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
1- 26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया।
2- गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी।
3- भारतीय संविधान की दो प्रत्तियां जो हिन्दी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई।
4- पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।
5- भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई हैं।
6- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमैंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी।
7- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
8- 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बैंड हिस्सा लेते हैं। यह दिन गणतंत्र दिवस के समारोह के समापन के रूप में मनाया जाता है।
9- गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हैं जिन्होंने देश के आजादी में बलिदान दिया।

ये भी पढ़ें

आतंकी से सैनिक बने लांस नायक नजीर अहमद वानी के पराक्रम की पूरी कहानी, जिन्हें मिला अशोक चक्र
Updated on:
25 Jan 2019 10:30 pm
Published on:
26 Jan 2019 08:00 am
Also Read
View All