जयपुर

Rajasthan Monsoon: 7 दिन की देरी के साथ राजस्थान में मानसून ने दी दस्तक, आईएमडी की भारी बारिश की चेतावनी

Rajasthan Monsoon Arrival Date: मानसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। प्रदेश में प्रवेश करने की सामान्य तिथि से करीब 7 दिन की देरी से मानसून पहुंचा है। 2025 में मानसून का प्रवेश 18 जून को हुआ था।
2 min read
Jul 02, 2026
IMD rain alert Heavy rain
Rain File Photo. Patrika

Rajasthan Monsoon Entry: इंतजार खत्म हुआ। मानसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। राजस्थान में प्रवेश करने की सामान्य तिथि से करीब 7 दिन की देरी के साथ मानसून 2 जुलाई को राज्य के पूर्वी भागों में पहुंचा। पिछले 10 वर्ष की बात करें तो इससे पहले 2019 में भी मानसून ने राज्य में 2 जुलाई को प्रवेश किया था। 2017 में मानसून ने प्रदेश में 15 जून को ही दस्तक दे दी थी। 2025 में मानसून का प्रवेश 18 जून को हुआ था।

मानसून की उत्तरी सीमा अभी यहां से गुजर रही

मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान परिस्थितियां अनुकूल रहने से मानसून राज्य के अन्य भागों में तेजी से बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के शेष क्षेत्रों, संपूर्ण दिल्ली, मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों, हरियाणा और पंजाब के अधिकतर इलाकों के साथ-साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

जल्द राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में सक्रिय होगा मानसून

विभाग ने बताया कि 2 जुलाई की स्थिति के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा 22 डिग्री उत्तर अक्षांश और 60 डिग्री पूर्व देशांतर से होकर पोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, नीमच, टोंक, भिवानी, भटिंडा होते हुए 32.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर तक गुजर रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश के बाकी क्षेत्रों, हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में जल्द ही राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

आईएमडी की राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए 2 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार गुरुवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं कोटा संभाग के कुछ जिलों में कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश इलाकों में लगातार अच्छी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून जल्द सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आगामी दिनों में अंधड़ और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

राजस्थान में पिछले 10 वर्षों में मानसून की एंट्री

वर्षमानसून आगमन की तिथि
201622 जून
201715 जून
201826 जून
20192 जुलाई
202024 जून
202118 जून
202230 जून
202325 जून
202425 जून
202518 जून
20262 जुलाई(सामान्य से 7 दिन देरी से)