जयपुर

लाल डिब्बे में मिले मोहर लगे नोटों ने दशकों से भूले इस Letter box को फिर से दिलाया याद

Letter box: कुछ दशकों से इंटरनेट और मोबाईल के दौर में लोग चिट्ठी-पत्री तो लगभग भूल ही गए हैं। ना तो आमतौर पर डाकिया घर के बाहर दिखाई देता है न ही चिट्ठी के लिए कोई पोस्ट-बॉक्स दिखाई पड़ते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2023, 1:18 PM IST
Letter box
Letter box

जयपुर. पिछले कुछ दशकों से इंटरनेट और मोबाईल के दौर में लोग चिट्ठी-पत्री तो लगभग भूल ही गए हैं। ना तो आमतौर पर डाकिया ही घर के बाहर दिखाई देता है न ही चिट्ठी डालने के लिए कोई पोस्ट-बॉक्स दिखाई पड़ते हैं। लेकिन हालिया सिकंदरा कस्बे के लेटर बॉक्स में मोहर लगे हुए नोट निकलने की वजह से लेटर बॉक्स फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: कितने आदमी थे... लुटेरे 2 और कर्मचारी 5 फिर भी 6 लाख रुपए की हो गई लूट...!
दरअसल यह कोई नई बात नहीं है कि आने वाली नई तकनीक पुरानी तकनीक व कामकाज को लगभग खत्म करती जा रही है। आज के दौर में जब एक पत्र कुछ सैकंड में मोबाईल या ई-मेल के जरिए पहुंच जाता है तो क्यों पुराने दौर की चिट्ठी पत्री को लोग याद रखें। लेकिन सिकंदरा कस्बे में पोस्ट ऑफिस के लेटर बॉक्स में गुरुवार को मोहर लगे हुए दस दस के नोट मिले हैं। नोट मिलने के बाद से हर कोई हैरत में है। यहां तक की छोटी उम्र के बच्चे तो अचरज में है कि, पोस्ट बॉक्स (Letter box)क्या है, और इसमें कैसे ये दस-दस के नोट कहां से आए हैं।

बांदीकुई में भी मिले थे नोट
पोस्ट ऑफिस के एमओ ओपी. गुर्जर ने बताया कि लेटर बॉक्स को खोला तो उसमें 10 -10 के तीन नोट मोहर लगे हुए थे। जिनकी जांच की गई। नोटों का परीक्षण करने पर मोहर के शब्द भी स्पष्ट नजर नहीं आए। विभाग ने नोटों को जब्त कर ट्रेजरी में रखवा दिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व बांदीकुई पोस्ट ऑफिस में भी इसी प्रकार मोहर लगे हुए नोट लेटर बॉक्स में मिले थे।

Published on: