इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुबह डबोक एयरपोर्ट से सीधे मावली पहुंचे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में लगाए गए महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से शिविर की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए शिविर में आने वाले लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों की परिवेदनाओं को भी सुना तथा कहा, आप लोगों के हितों के ध्यान में रखते हुए हमने यह राहत कैंप कार्यक्रम चलाया है जिसके माध्यम से लोगों को सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रदान दिया जा रहा है।