8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : हमारी बेटी हिमानी ने रचा ऐसा कीर्तिमान, गर्व करता है राजस्थान

Rajasthan News : आखिर 10 दिन बाद वो पल आ ही गया जब राजस्थान की बेटी ने हिमानी ने रूस के मास्को में हुई अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 10 May 2023, 10:34 AM IST

Rajasthan's daughter Himani

Rajasthan's daughter Himani

Rajasthan News : आखिर वो 10 दिन बाद वो पल आ ही गया जब राजस्थान की बेटी ने हिमानी ने रूस के मास्को में हुई अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। मास्को में आयोजित यह प्रतियोगिता 5 मई को शुरू हुई थी और जालौर की बेटी ने यहां रजत पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इससे पूर्व 3 मई को यहां हिमानी को रूस के लिए विदा किया गया था।
यह भी पढ़ें:मल्लिकार्जुन खड़गे को धमकी के मामले में कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम
जिला स्टेडियम के आत्मरक्षा केंद्र व वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच प्रीतमसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता 5 मई से शुरू हुई प्रतियोगिताओं में भारत की बेटी ने 9 मई को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता है। उन्होने बताया कि स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में उनके जाने से पूर्व हिमानी का सम्मान किया गया। इस दौरान कई जाने माने लोग व खिलाड़ियोें ने जालौर की बेटी को अपना आर्शिवाद देकर रवाना किया था जो कि उसने साकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Western Disturbance बिगाड़ सकता है आम आदमी का बजट

बेटी की स्वर्णिम उड़ान, गौरवान्वित है राजस्थान
दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमानी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होने अंतर्राष्ट्र्रीय स्तर पर पदक जीतकर राजस्थान का मान बढ़ाया है। उन्होने जालौर की बेटी सुश्री हिमानी ने रूस के मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। जोधपुर की प्रतिभावान बेटी मंजू चौधरी ने रूस के मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का परचम विश्व में लहरा दिया है। इस सुनहरी सफलता के लिए बिटिया को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उन्होने कहा, आपके पदक की तरह ही आपका भविष्य भी चमकदार हो, यही कामना है। हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में मिला लिथियम का अकूत खजाना, बदल सकती है राज्य की सूरत

बधाईयों को लगा तांता
राजस्थान वुशू संघ अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, मुख्य संरक्षक लालचंद कटारिया, केसी घूमरिया, ममता वर्मा, शिवदत्त आर्य, कन्हैयालाल मिश्रा, ललितकुमार समेत अन्य लोगों ने हिमानी को पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि, जोधपुर की प्रतिभावान बेटी मंजू चौधरी ने रूस के मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का परचम विश्व में लहरा दिया है। इस सुनहरी सफलता के लिए बिटिया को हार्दिक

यह भी पढ़ें:राजस्थान के विधायक बोले, इंस्पेक्टर ही तो है तू, क्या औकात है, तेरे को तमीज नहीं है