जयपुर

कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लेकिन अभी तक नहीं मिली 12वीं बोर्ड की मार्कशीट

बोर्ड की मार्कशीट बनी एडमिशन में बाधा
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 1:03 PM IST
jaipur news
कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लेकिन अभी तक नहीं मिली 12वीं बोर्ड की मार्कशीट

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय समेत देश भर के विश्वविद्यालय पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर चुके हैं, और एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लेकिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक 12 वीं की मूल अंकतालिका जारी नहीं की है। जिसके चलते विधार्थियो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और उनके एडमिशन में बाधा आ रही है। एेसे में स्टूडेंट्स कॉलजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।

राजस्थान विवि कॉमर्स कॉलेज में गुरुवार को और महाराजा में 26 जून को दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि है। वहीं महारानी कॉलेज में भी छात्रो को 22 जून तक फीस जमा कराने और दस्तावेज सत्यापन का टाइम दिया गया है । कॉलेजों में कटऑफ जारी होने के बाद से ही प्रवेश लेने के लिए स्टूडेंट्स की आवाजाही बढ़ गई है। वजही इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राओं ने अब तक मूल अंक तालिका नहीं मिलने की जानकारी दी है। कॉलेज में प्रवेश को लेकर स्टूडेंट्स में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

स्कूल संचालक बोले, कोई सूचना नहीं

सांगानेर स्थित स्कूल के निदेशक रामप्रकाश जाट ने बताया कि लगातार छात्र अपनी मार्कशीट लेने के लिए रोज स्कूल में आ रहे हैं। वहीं निजी स्कूल के प्रिंसीपल रामकिशन सैनी ने बताया कि अभिभावक और छात्रों के लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन हमे भी अभी तक बोर्ड से कोई सूचना नहीं मिल पाई है। मानसरोवर स्थित स्कूल की सचिव मीना कुलदीप ने बताया कि अब तक वे भी मार्कशीट आने का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो.बी.एल. चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की इस मामले में कॉलेज शिक्षा निदेशालय से भी फोन आ चुका है। हम सत्यापन के लिए अंक तालिका उन्हें भेज चुके हैं। स्कूलों के लिए मार्कशीट आज ही जारी कर दी गई हैं, संभवतया उन्हें बुधवार सुबह तक मिल जाएंगी।

Published on:
Also Read
View All