जयपुर

नकलचियों पर सख्ती : फर्जी कैंडिडेट्स की अब खैर नहीं, बोर्ड ने निकाला पुख्ता इलाज

Rajasthan Staff Selection Board : फर्जीवाड़े पर कड़ा प्रहार: अब आवेदन और प्रवेश पत्र पर लाइव फोटो होगी अनिवार्य। परीक्षा में हेराफेरी बंद, अब OTR और आवेदन पत्र की फोटो का होगा मिलान।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 10:55 AM IST
RSSB Update Good News Rajasthan Staff Selection Board 44 Recruitment Exams Calendar Released

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फर्जी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठाने की समस्या से निपटने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी परीक्षाओं में आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को लाइव फोटो खिंचवाना अनिवार्य होगा। यह फोटो आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र पर प्रिंट रहेगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के समय अपलोड की गई लाइव फोटो और आवेदन पत्र में अपलोड की गई लाइव फोटो का अभ्यर्थी के वास्तविक चेहरे से मिलान किया जाएगा। चेहरा मिलान सही पाए जाने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

इसके अलावा, दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के समय इन दोनों फोटो का मिलान उपस्थिति पत्रक की फोटो और अभ्यर्थी के वास्तविक चेहरे से किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़ा करने वालों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

बोर्ड ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब परीक्षा में गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं रहेगी। फर्जी अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि मेहनत करें और नियमों के अनुसार परीक्षा में शामिल हों ताकि केवल योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों का ही चयन हो सके।

Updated on:
17 Mar 2025, 10:55 AM IST
Published on: