
patwari bharti
जयपुर। राजस्थान में 11 मई को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनों फार्म भरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, इस संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
आपको बता दें कि राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म 23 मार्च तक भरे जाएंगे। अब तक करीब ढाई लाख से अधिक आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं।
राजस्थान में लम्बे समय बाद हो रही पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर बेरोजगारों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस भर्ती परीक्षा में कुल पदों के मुकाबले सवा सौ गुणा से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है।
राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा आगामी 11 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 23 मार्च तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 2020 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 15 मार्च तक कुल 2,49,918 आवेदन जमा हो चुके हैं। ऐसे में अब तक कुल पदों के मुकाबले सौ गुणा से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
Updated on:
17 Mar 2025, 10:32 AM IST
Published on:
17 Mar 2025, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.