जयपुर

Summer Vacations: बच्चों के लिए बड़ा अपडेट! राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 35 दिन रह गईं, जानें नया शेड्यूल

Rajasthan School News: सत्र 2026-27 के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक ही रहेंगी। यानी इस बार छात्रों को सिर्फ 35 दिन का ही अवकाश मिलेगा।

less than 1 minute read
Apr 28, 2026
Summer-Vacation
फाइल फोटो: पत्रिका

School Summer Vacations: राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच जहां बच्चे लंबी छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस बार शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम कर दी है।

सत्र 2026-27 के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक ही रहेंगी। यानी इस बार छात्रों को सिर्फ 35 दिन का ही अवकाश मिलेगा, जबकि पहले यह अवधि करीब 40-45 दिनों तक होती थी।

नए शैक्षणिक कैलेंडर में हुए कई बदलाव

शिक्षा विभाग ने इस बार पूरे शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर में कुछ अहम बदलाव किए हैं। जिसमें गर्मी की छुट्टियां कम होने के कारण इस बार स्कूल 21 जून 2026 से फिर से खुल जाएंगे। ऐसे में छात्रों को कम समय में ही आराम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना होगा। हालांकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर राहत देने की कोशिश जरूर की गई है।

स्कूलों का समय बदला, सुबह लग रही कक्षाएं

भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और दौसा जैसे जिलों में सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

कोटा में 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं कुछ जिलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही सीमित रखी गई हैं, ताकि उन्हें तेज गर्मी से राहत मिल सके।

सर्दियों की छुट्टियों में भी बदलाव

सर्दियों की छुट्टियां अब 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 10 जनवरी 2027 तक रहेंगी, जबकि पहले ये 25 दिसंबर से शुरू होती थीं। इसके अलावा मध्यावधि अवकाश 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है, जो दिवाली के आसपास रहेगा।

Updated on:
29 Apr 2026 11:02 am
Published on:
28 Apr 2026 01:36 pm