जयपुर

Weather Update: 9–10 मार्च को हीटवेव का अलर्ट, 11–12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट

Heatwave alert: अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

IMD Forecast: जयपुर. राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक अधिक है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

Holiday: जयपुर जिले में 11 मार्च को रहेगा अवकाश, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

9–10 मार्च को कुछ स्थानों पर हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में 9 और 10 मार्च को हीटवेव की स्थिति बन सकती है। आने वाले तीन से चार दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की प्रबल संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

11–12 मार्च से मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 और 12 मार्च के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे राजस्थान में भी गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

School Holidays: राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Updated on:
09 Mar 2026 11:16 am
Published on:
09 Mar 2026 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर