जयपुर

REET EXAM : आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि नजदीक, जानें अब तक कितने जमा हुए आवेदन

Rajasthan Teacher Eligibility Test: रीट का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से किया जा रहा है। रीट 2024 के लिए पिछले 16 दिसम्बर से आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 3:18 PM IST
REET Exam

जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में जोश देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है फार्मों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
रीट का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से किया जा रहा है। रीट 2024 के लिए पिछले 16 दिसम्बर से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अब तक इस परीक्षा के लिए सवा दो लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं। आवेदन आगामी माह 15 जनवरी तक भरे जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 27 फरवरी को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘रीट’ 2024 के लिए शुक्रवार तक लेवल -1 परीक्षा के लिए 61 हजार 469 व लेवल -2 के लिए एक लाख 47 हजार 73 तथा दोनों लेवल के लिए 18 हजार 22 आवेदकों ने आवेदन भरे हैं।

ओएमआर शीट में मिलेंगे पांच ऑप्शन

ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन होंगे। इसमें पांचवा ऑप्शन वो होगा, अभ्यर्थी किसी में ऑप्शन का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवा गोला भरना होगा। यदि यह गोला नहीं भरा जाएगा तो उसका एक तिहाई नम्बर काट लिया जाएगा। यदि दस सवालों के उत्तर में पांचवा गोला नहीं भरा गया तो उसे अयोग्य माना जाएगा।

ये हैं आपके काम की जानकारियां

1-आवेदन की तिथि: ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है।

2-वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की संभावित तिथि-19 फरवरी 2025 को

3-आवेदन शुल्क:
लेवल एक के लिए-550 रुपए
लेवल दो के लिए-550 रुपए
दोनों लेवल के लिए 750 रुपए

4-परीक्षा तिथि: 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

5-परीक्षा समय: पहली पाली: सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक–दूसरी पाली: दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक

6-नेगेटिव माकिंग- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

7-ओएमआर शीट सावधानी: ओएमआर शीट पर गड़बड़ी होने पर परीक्षा परिणाम रद्द हो सकता है।

8-फोटो नियम: आवेदन फॉर्म में लगाए गए फोटो और परीक्षा के दिन प्रस्तुत फोटो में समानता होनी चाहिए।

9-परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य है।

10-परीक्षा समय-दो घंटे तीस मिनट

Updated on:
28 Dec 2024, 3:18 PM IST
Published on: