
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने से पहले ही रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो परीक्षार्थी रीट की तैयारियों में जुटे हैं, उन्हें सिलेबस से लेकर फार्म भरने तक की सभी जानकारी होना आवश्यक हैं। आपको हम ऐसी काम की जानकारियां बता रहे हैं जिससे आपको रीट का फॉर्म भरने में कोई परेशानी नहीं होगी।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट (लेवल-1, लेवल-2) के आयोजन के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को नोडल एजेंसी बनाया गया है। यह परीक्षा केवल पात्रता परीक्षा रहेगी।
1-आवेदन की तिथि: ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है।
2-वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की संभावित तिथि-19 फरवरी 2025 को
3-आवेदन शुल्क:
लेवल एक के लिए-550 रुपए
लेवल दो के लिए-550 रुपए
दोनों लेवल के लिए 750 रुपए
4-परीक्षा तिथि: 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
5-परीक्षा समय: पहली पाली: सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक--दूसरी पाली: दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक
6-सिलेबस: बाल विकास और शिक्षण विधियाँ, भाषा-एक और भाषा-दो, गणित और पर्यावरण अध्ययन
7-शैक्षणिक योग्यता: आवेदन से पहले निर्धारित शैक्षणिक पात्रता की जांच करें।
8-फोटो नियम: आवेदन फॉर्म में लगाए गए फोटो और परीक्षा के दिन प्रस्तुत फोटो में समानता होनी चाहिए।
9-परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य है।
10-ओएमआर शीट: ओएमआर शीट पर उत्तर को सावधानीपूर्वक भरें। सफेद या काले बॉल पेन का उपयोग करें।
11-दस्तावेज: परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
12-नियमों का पालन: मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना प्रतिबंधित है।
13-भाषा चयन: भाषा-एक और भाषा-दो में चुनी गई भाषाएं आवेदन फॉर्म में दर्शाई गई होनी चाहिए।
14-सिलेबस का स्तर: प्रश्न कक्षा 1-8 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
15-प्रश्नों की प्रकृति: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
16-अंकों का विभाजन: दोनों स्तरों के लिए परीक्षा 150 अंकों की होगी।
17-परीक्षा समय-दो घंटे तीस मिनट
18-न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
सामान्य श्रेणी के लिए 60 प्रतिशत
आरक्षित श्रेणी के लिए 36-55 प्रतिशत
19-ओएमआर शीट सावधानी: ओएमआर शीट पर गड़बड़ी होने पर परीक्षा परिणाम रद्द हो सकता है।
20-फोटो सत्यापन: परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार का फोटो सत्यापित किया जाएगा।
21-नेगेटिव माकिंग- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
22-भाषा माध्यम: परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषीय होगी।
23-सिलेबस का स्तर: प्रश्नों का स्तर कक्षा 10 या 12 तक होगा।
24-प्रवेश पत्र डाउनलोड: परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र को rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें।
25-फर्जी दस्तावेज: फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर उम्मीदवार की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
26-रिजल्ट की वैधता: परीक्षा परिणाम केवल पात्रता के लिए मान्य होगा, नौकरी की गारंटी नहीं।
27-दिशा-निर्देश: परीक्षा एनसीटीई और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
28-संपर्क: किसी भी जानकारी के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएँ या helpline पर संपर्क करें।
29-ओएमआर शीट में मिलेंगे पांच ऑप्शन: ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन होंगे। इसमें पांचवा ऑप्शन वो होगा, अभ्यर्थी किसी में ऑप्शन का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवा गोला भरना होगा। यदि यह गोला नहीं भरा जाएगा तो उसका एक तिहाई नम्बर काट लिया जाएगा। यदि दस सवालों के उत्तर में पांचवा गोला नहीं भरा गया तो उसे अयोग्य माना जाएगा।
30-अलर्ट रहें: बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है वे समय-समय पर रीट की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। ताकि अपडेट सूचनाओं से अवगत रहें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Dec 2024, 9:34 PM IST
Published on:
12 Dec 2024, 4:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़




