जयपुर

बाहर से कुंदी लगाकर 10 मिनट में चोरी कर भागे लाखों के गहने और 1.50 लाख रुपए कैश, CCTV में हुए कैद

Rajasthan News: यह वारदात सौरभ सिंह के फ्लैट में हुई, वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। करीब 10 मिनट में ही चोर वारदात करके भाग गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 10:09 AM IST
Feature image

Jaipur Crime News: जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक अपार्टमेंट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक फ्लैट के ताले तोडकऱ 1.50 लाख नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरों ने पास के फ्लैट की बाहर से कुंदी बंद कर दी थी। खटपट की आवाज सुनकर लोग जागे तो उन्हें अपने फ्लैट की कुंदी बाहर से बंद मिली। इन्होंने आस-पास के लोगों को जगाया तो चोर बाइक पर बैठकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं।

यह वारदात सौरभ सिंह के फ्लैट में हुई, वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। करीब 10 मिनट में ही चोर वारदात करके भाग गए।

बजाज नगर में भी हुई चोरी

बजाज नगर क्षेत्र में भी चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर सोने की दो चेन, दो अंगूठियां, पैण्डल, चांदी के कीमती सामान चुरा लिए। मुकेश काला ने इस मामले में गुरुवार को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Updated on:
28 Dec 2024, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में सिर्फ 48 घंटे में कटे 6 हज़ार से भी ज़्यादा चालान, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

मां जयपुर की डिप्टी मेयर, तो MBA बेटी बनीं सरपंच, कॉर्पोरेट करियर छोड़ अब करेंगी गांव की सेवा 

दिवाली पर जयपुर के 150 वार्डों में सफाई का बड़ा खेल! 3 हजार कर्मचारी लगाने थे, हजार भी नहीं पहुंचे

राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए BJP का बड़ा दांव, 30-32 जिलों में जीत का दावा; इन जिलों में फंस सकता है बहुमत का गणित

जयपुर स्थापना दिवस: 7 दशक से विकास यात्रा का सहभागी रहा राजस्थान पत्रिका, पढ़ें उन शख्सियतों की कहानी जिन्होंने दिलाई खास पहचान