राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 14 मई 2023 को आयोजित परीक्षा में यह गैंग सक्रिय थी। गैंग का संचालन पौरव कालेर और उसके चाचा तुलछाराम कालेर कर रहे थे। दोनों पर कई परीक्षाओं में नकल करवाने के आरोप हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 में पौरव के पास से 27 सिम कार्ड, 6 मोबाइल और 2 डोंगल बरामद हुए थे। वहीं, तुलछाराम चप्पल में डिवाइस लगाकर नकल कराने के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।