मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा और कन्नौज में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। इटावा का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि कन्नौज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी भागों में भी दिख रहा है। 1 जनवरी को साल का पहला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा। जिसके कारण बर्फीली हवाएं भी चलेंगी। मैदानी भागों में शीत लहर चलने की संभावना है।