Kanpur and Kanpur dehat weather forecast आईएमडी और सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। आज 27 दिसंबर की रात से 29 दिसंबर के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को साल का पहला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। बारिश के साथ बर्फबारी भी होने की संभावना है।