जयपुर

चोरों ने बनाया जैन मंदिर को निशाना, दो-दो किलो की पांच मूर्तियां समेत कीमती सामान उडा ले गए

चोरों ने लगाई मंदिर में सेंध
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 6:50 PM IST
jaipur

जयपुर . सांगानेर थाना इलाके के चित्रकूट कॉलोनी स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात चोर बुधवार रात को मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर ट्रस्ट मंत्री अनिल दोशी ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे जब माली मंदिर परिसर में पहुंचा तो उसे मंदिर का ताला टूटा मिला। जिसके बाद उसने मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों को इसकी सुचना दी। सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौका मुआयना किया और मामला दर्ज किया।

यह सामान हुआ पार
जानकारी के अनुसार कऱीब 2 किलों चांदी की पांच मूर्तियां, चांदी के आठ अष्टमंगल, पांच पंचमेरु, चांदी का सिंहासन, चांदी का छत्र, 14 हजार आठ सौ रुपए नगदी सहित लगभग सवा लाख रुपए का सामना लेकर फरार हो गया।

दो मूर्ति बरामद
पुलिस ने बताया कि अलसुबह गश्त के दौरान एक युवक पर शक होने पर युवक का पीछा किया गया। पुलिस को देख युवक चोरी का सामान रास्ते में छोड़ फरार हो गया। बरामद हुए समान में दो चांदी की मूर्ति को छोड़ सामना बरामद हो गया है।

सीसीटीवी में दिखा चोर
पुलिस ने जब मंदिर परिसर के सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि चोर मंदिर के पास ही के मकान की दीवार से प्रवेश किया था। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस आरोपित को तलाश कर रही है।

समाज में रोष
चित्रकूट कॉलोनी स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही समाज के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से जल्द-से-जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही रात में व्यापक गश्त की भी स्थानीय निवासियों ने मांग की।

Updated on:
9 Nov 2017, 6:50 PM IST
Published on: