इधर, बुधवार को ही प्रेसवार्ता में चौमूं के पूर्व राजपरिवार की सदस्य रुक्मिनी कुमारी ने कहा कि फिल्म रिलीज हो लेकिन ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न हो। विवादित हिस्से हटाए जाने चाहिए। सूर्य उदय संस्था की अध्यक्ष शोभल सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड को पत्र भेजकर विवादित अंश हटाने को कहा है।