जयपुर

Rajasthan: पति-पत्नी के बीच 15 साल तक शारीरिक संबंध नहीं, कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता

Jaipur News: जयपुर की पारिवारिक कोर्ट ने शादी के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने को मानसिक क्रूरता की श्रेणी में माना है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
फोटो सोर्स: मेटा एआई जेनरेटेड।

Jaipur News: जयपुर शहर के पारिवारिक न्यायालय ने पति-पत्नी के बीच 15 साल तक शारीरिक संबंध नहीं रहने को मानसिक क्रूरता की श्रेणी में मानते हुए तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया।

जयपुर के पारिवारिक न्यायालय क्रम-4 ने पति के विवाह विच्छेद के प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए यह आदेश दिया। उधर, पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। नवंबर 2003 में शादी हुई और 2018 से दोनों अलग रह रहे थे।

यह वीडियो भी देखें

पति का कहना- शादी की पहली रात ही पत्नी ने संबंध बनाने से कर दिया था मना

विवाह विच्छेद के मामले में पति का कहना था कि शादी की पहली रात को ही पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि पत्नी परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बनाती थी और मांग नहीं बनाने पर आत्महत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

पत्नी बोली- पति के दूसरी महिलाओं से संबंध

वहीं पत्नी का कहना था कि पति के दूसरी महिलाओं से संबंध थे, इसलिए पति ने शारीरिक संबंध बनाने में रुचि नहीं दिखाई। कोर्ट ने कहा कि केवल आरोप लगाना ही पर्याप्त नहीं है। आरोप लगाने वाले पर उन्हें साबित करने का भी भार होता है।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर