जयपुर

पुणे की सिया से भी ‘खतरनाक’ हैं राजस्थान की ये 5 महिलाएं, किसी ने पति के शव को बाथरूम में गाड़ा तो किसी ने नीले ड्रम में छिपाया

Rajasthan Shocking Murder Cases: किसी महिला ने हत्या के पति के शव को नीले ड्रम में छिपाया तो किसी शव को टांके में फेंका। आइए जानते हैं राजस्थान के ऐसे ही चर्चित हत्याकांडों के बारे में...
5 min read
Jul 06, 2026
Anju, Siya Goyal and social media influencer Netal
अंजू, सिया गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नेतल। पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Wife Kills Husband Cases: जयपुर। सिया गोयल के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच रिश्तों को झकझोर देने वाला एक और मामला सामने आया है। राजस्थान के भर​तपुर ​निवासी एक युवक की यूपी के आगरा में पत्नी ने ही निर्मम हत्या कर दी और फिर शव को बाथरूम में दफना दिया। पुलिस जांच में सामने आए इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इससे पहले भी राजस्थान में पति की हत्या के कई ऐसे चर्चित मामले सामने आ चुके हैं।

पुणे की सिया गोयल ने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर शादी से पहले ही अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। आरोप है कि सिया ने प्रेमी के साथ साजिश रची और फिर खाई में धक्का देकर मार डाला था। लेकिन, क्या आपको पता है कि राजस्थान में भी सिया गोयल से ज्यादा खतरनाक कई महिलाएं है।

राजस्थान में भी ऐसे कई सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पत्नियों पर पति की हत्या या हत्या की साजिश रचने के आरोप लगे। किसी मामले में शव को नीले ड्रम में छिपाया गया तो किसी में टांके में शव डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। आइए जानते हैं राजस्थान के उन चर्चित मामलों के बारे में, जिन्होंने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।

1. पहले खिलाई खीर, फिर पति की हत्या कर शव को दफनाया

भरतपुर के रंजीत नगर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा की यूपी के आगरा में पत्नी रूबी ने हत्या कर दी और शव को बाथरूम में दफना दिया। ये मामला करीब 45 दिन पुराना है। लेकिन, खुलासा 3 जुलाई को हुआ। जब रूबी ने मृतक के भाई अनिल शर्मा को बताया कि उसने सुरेंद्र को मारकर बाथरूम में दफना दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम की फर्श तुड़वाकर सुरेंद्र के कंकाल को बाहर निकाला। पूछताछ में आरोपी रूबी ने बताया कि था कि 16 मई को पति ने भरतपुर में मामा के घर हंगामा किया था, जिस पर मामा के परिवार ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसने मेरे साथ मारपीट की थी। फिर दबाव बनाया​ कि वो मामा के घर जाकर पति के गायब होने का नाटक करें। लेकिन, मामा के घर पहुंची तो उसे भगा दिया। इसके बाद पति ने फिर मारपीट की। इसी का बदला लेने के लिए पति की हत्या का प्लान बनाया। 18 मई की रात खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पत्नी को खिला दी और फिर गला घोटकर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह शव को बाथरूम के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

2. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

बाड़मेर के गरल गांव निवासी तेजाराम (42) का शव खेत के टांके में मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। पत्नी नेतल ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। नेतल अपने बच्चों को साथ लेकर पीहर चली गई। इसके बाद 3 जून की रात गुमान सिंह ने तेजाराम को शराब पिलाई और उसे नशे में धुत कर दिया।

इसके बाद तेजाराम के घर से 10 किलोमीटर पहले एक खेत में बने टांके में फेंक दिया था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली 36 वर्षीय महिला नेतल के इंस्टाग्राम पर करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही नेतल और गुमान सिंह की जान पहचान हुई थी। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं और एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। ऐसे में उसने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

3. शादी के 3 महीने बाद पति की हत्या

श्रीगंगानगर जिले में इसी साल फरवरी में युवक की हत्या का मामला सामने आया था। शादी के महज 3 महीने बाद ही प​त्नी ने अपने प्रे​मी से पति की हत्या करवा दी। 30 जनवरी की रात जब महिला अपने पति को घर से बाहर लेकर गई। जहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी थी।

शुरुआती कोशिश इसे सामान्य वारदात दिखाने की थी, लेकिन पुलिस जांच में साजिश सामने आ गई थी। पत्नी अंजू ने अपने पति आशीष की हत्या करवाने का जुर्म कबूल किया। अंजू किसी और से प्यार करती थी और शादी से खुश नहीं थी। इसके बाद उसने प्रेमी संजय के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

4. पति की हत्या कर नीले ड्रम में दफनाया था शव

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में पिछले साल युवक की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने का मामला सामने आया था। पत्नी लक्ष्मी देवी उर्फ सुनीता ने अपने प्रेमी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर हंसराम उर्फ सूरज की हत्या की थी। इसके बाद किराए के मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में शव को छिपाया दिया था।

शव पर नमक डाला गया था, ताकि शव जल्दी गल जाए। घटना के बाद मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों और मकान मालिक के बेटे के साथ फरार हो गई थी। लेकिन, जांच में जुटी पुलिस ने दो दिन में ही सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।

5. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर ले गए और फिर लगा दी आग

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिछले साल मार्च में पति की हत्या कर दी थी। सवाई माधोपुर धन्नालाल सैनी जो जयपुर में रहकर सब्जी की दुकान करता था, उसकी पत्नी गोपी के दीनदयाल नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। ऐसे में महिला ने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद 18 मार्च को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर बाइक से सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर बोरे में आग लगा दी। अगले दिन पुलिस को बोरे में अधजला शव मिला तो महिला की पोल खुल गई। इसके बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को ​पु​लिस ने गिरफ्तार किया था।

Updated on:
06 Jul 2026 02:24 pm
Published on:
06 Jul 2026 01:49 pm